Image Slider

मुरादनगर। अंतरराष्ट्रीय पैरा एथलीट चिराग त्यागी हत्याकांड में एक और मुकदमा दर्ज किया गया है। मृतक के पिता ने हत्या के मुख्य आरोपी और बैंक कर्मियों पर मिलीभगत कर चिराग के बैंक खाते से फर्जी हस्ताक्षरों के जरिये 4.75 लाख रुपये निकालने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


ग्राम बसंतपुर सैतली निवासी मनोज त्यागी ने दी तहरीर में बताया कि उनके पुत्र चिराग त्यागी की 30 मई को यश खटीक और उसके साथियों ने साजिश के तहत हत्या कर दी थी। आरोप है कि हत्या से पहले और हत्या वाले दिन आरोपी ने चिराग के खाते से फर्जी हस्ताक्षरों वाली विड्रॉल स्लिप का इस्तेमाल कर बैंक से कई बार नकदी निकाली। तहरीर के अनुसार 8 मई को 50 हजार रुपये, 27 मई को 25 हजार रुपये, 29 मई को एक लाख रुपये और 30 मई को तीन लाख रुपये, कुल 4.75 लाख रुपये खाते से निकाल लिए गए। मनोज त्यागी ने आरोप लगाया कि यह निकासी चिराग की जानकारी और अनुमति के बिना की गई। पीड़ित पक्ष ने पुलिस से बैंक शाखा की संबंधित तिथियों की सीसीटीवी फुटेज तत्काल कब्जे में लेकर सुरक्षित कराने की मांग की है, ताकि किसी प्रकार की छेड़छाड़ न हो सके और जांच निष्पक्ष ढंग से हो सके। हत्याकांड के मामले में पहली रिपोर्ट 30 मई को कोतवाली घंटाघर गाजियाबाद में दर्ज है। एसीपी अजय कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी यश खटीक और अन्य संबंधित लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इसकी जांच शुरू कर दी गई है।

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||