मुंबई के चेंबूर इलाके में सोमवार दोपहर प्राइवेट स्कूल बस पर एक पेड़ गिर गया। हादसे में एक छात्र की मौत हो गई जबकि 10 घायल हो गए। वहीं एक छात्र के बस में फंसे होने की जानकारी है। घटना की खबर मिलते ही बच्चों के परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए। जानकारी के मुताबिक स्कूल की छुट्टी के बाद प्राइवेट बस रोज की तरह बच्चों को उनके घर छोड़ने जा रही थी। तभी रोड नंबर 11 पर यह हादसा हुआ। पेड़ की डाल बस की छत पर आ गिरीं, जिससे बस का अगला और बीच का हिस्सा बुरी तरह दब गया। खबर अपडेट हो रही है।
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



