मोदीनगर। संजयपुरी कॉलोनी निवासी युवक मुकुल ने बाइक सवार आरोपियों पर चेन लूटने का आरोप लगाया है। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज की है।
संजयपुरी कॉलोनी निवासी महिला पूनम उपाध्याय के अनुसार बृहस्पतिवार रात उन्हें टेंट का सामान भिजवाना था। पूनम ने टेंट का सामान भेजने के लिए बेटा मुकुल को ई-रिक्शा लेने पैदल सड़क की तरफ भेज दिया। बताया कि जैसे ही मुकुल गली नंबर सात के पास पहुंचा तो बाइक सवार दो युवक उससे सोने की चेन लूट कर भाग गए। एसीपी मोदीनगर भास्कर वर्मा ने बताया कि तहरीर के अनुसार रिंकू और बादल निवासी संजयपुरी कॉलोनी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



