Image Slider


Illegal encroachment on government land was demolished using a JCB machine.



लोनी। मीरपुर हिंदू गांव स्थित सरकारी भूमि पर किए गए अवैध कब्जे को जिला प्रशासन की टीम ने जेसीबी से ध्वस्त कर दिया। लोनी एसडीएम दीपक कुमार ने बताया कि डीएम के निर्देश पर सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। मीरपुर हिंदू गांव के पास सरकारी भूमि खसरा संख्या 1163 के 300 वर्गगज प्लॉट पर कब्जा कर चाहर दिवारी की जा रही थी। टीम ने सरकारी भूमि पर की गई बाउंड्री को तोड़कर ध्वस्त कर दिया। एसडीएम ने बताया कि सरकारी भूमि पर कब्जा करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।


———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||