इंदिरापुरम। वैभवखंड स्थित प्रोफेशनल हब (एचआरसी) सोसायटी में गठित चार सदस्यीय अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन (एओए) समिति के चुनाव को लेकर विवाद गहरा गया है। सोसायटी निवासी संदीप तेवतिया ने फर्म, सोसायटी व चिट्स के निबंधक को शिकायत भेजी है। उनका आरोप है कि 22 मई 2026 को पुरानी एओए का कार्यकाल समाप्त होने के बाद अपार्टमेंट एक्ट-2010 व मॉडल बायलॉज के विपरीत चुनाव कराने के लिए नई समिति गठित की गई है। चुनाव प्रक्रिया, सदस्य सूची और वित्तीय पारदर्शिता पर भी उन्होंने सवाल उठाए गए हैं। शिकायतकर्ता ने चुनाव निरस्त कर निष्पक्ष जांच, ऑडिट व रजिस्ट्रार की निगरानी में नए चुनाव कराने की मांग की है, जिससे सोसायटी के 310 परिवारों को न्याय मिल सके।
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



