शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘कॉकटेल 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर रफ्तार पकड़ ली है. मिक्स रिव्यूज के बावजूद वीकेंड पर दर्शकों की भारी भीड़ जुटी, जिससे फिल्म ने शाहिद की ही पिछली फिल्म ‘देवा’ के लाइफटाइम कलेक्शन को महज तीन दिनों में धूल चटा दी. वहीं दूसरी ओर, तीन साल बाद बड़े पर्दे पर लौटीं सामंथा रुथ प्रभु की एक्शन फैमिली ड्रामा ‘मां इंती बंगारम’ को भी दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है. इस तेलुगु फिल्म की कमाई में रविवार को जबरदस्त उछाल देखने को मिला.
नई दिल्ली. रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘कॉकटेल 2’ ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर कब्जा कर लिया है. रविवार को इस मूवी ने फिर से डबल डिजिट में कमाई की है और अब इसका भारत में बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 50 करोड़ के करीब पहुंच चुका है. वहीं, सामंथा रुथ प्रभु की ‘मां इंति बंगारम’ की कमाई में भी तीसरे दिन जबरदस्त उछाल देखने को मिला है. अब आपको बताते हैं कि दोनों फिल्में तीन दिनों में कितना बिजनेस कर चुकी हैं.
शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना और कृति सेनन की रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘कॉकटेल 2’ का दर्शकों के बीच जबरदस्त क्रेज है. बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में यह फिल्म लगातार आगे बढ़ रही है. शानदार ओपनिंग के बाद वीकेंड पर फिल्म की कमाई में लगातार उछाल देखने को मिला है.
ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, ‘कॉकटेल 2’ ने अपनी रिलीज के तीसरे दिन यानी रविवार को करीब 17.75 करोड़ का नेट कलेक्शन किया है. फिल्म ने ओपनिंग डे पर 13.50 करोड़ का बिजनेस किया था. दूसरे दिन की कमाई 16.25 करोड़ रही, जिसके मुकाबले रविवार के नंबर्स में अच्छी ग्रोथ देखी गई है. इस तरह फिल्म का भारत में कुल कलेक्शन लगभग 47.50 करोड़ और कुल ग्रोस कलेक्शन 57 करोड़ तक पहुंच गया है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
इस शानदार कमाई के साथ ‘कॉकटेल 2’ ने शाहिद कपूर की ही साल 2025 में आई फिल्म ‘देवा’ के लाइफटाइम कलेक्शन 34.37 करोड़ को महज तीन दिनों में ही पीछे छोड़ दिया है. हालांकि, फिल्म अभी सैफ अली खान और दीपिका पादुकोण स्टारर पहली ‘कॉकटेल’ (2012) के लाइफटाइम कलेक्शन 71 करोड़ को पार करने से थोड़ी दूर है, लेकिन जिस रफ्तार से यह आगे बढ़ रही है, वो दिन भी दूर नहीं है.
इस फिल्म की कहानी कुणाल (शाहिद कपूर) और दीया (रश्मिका मंदाना) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो कॉलेज के दिनों से एक-दूसरे से बेहद प्यार करते हैं. प्यार तो गहरा है, लेकिन दोनों ही शादी जैसी व्यवस्था या बंधन पर पूरा भरोसा नहीं कर पाते. कहानी में मोड़ तब आता है जब वे सिसली में छुट्टियां मना रहे होते हैं और वहां उनकी मुलाकात दीया की दोस्त एली (कृति सेनन) से होती है. एली के कहने पर वे अपना प्लान बदलते हैं और उसके साथ ट्रिप पर निकल पड़ते हैं. लेकिन फिर प्यार में वफादारी का असली इम्तिहान शुरू होता है.
दूसरी तरफ, सामंथा रुथ प्रभु की फिल्म ‘मां इंती बंगारम’ ने बॉक्स ऑफिस पर पहले वीकेंड में दमदार प्रदर्शन किया है. इस एक्शन फैमिली ड्रामा फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है. शुक्रवार और शनिवार के बाद रविवार को फिल्म की कमाई में जबरदस्त उछाल देखने को मिला, जिसके साथ ही फिल्म का तीन दिनों में भारत में नेट कलेक्शन 20 करोड़ के पार चला गया है.
सामंथा ने पूरे तीन साल के लंबे ब्रेक के बाद बड़े पर्दे पर वापसी की है. बीवी नंदिनी रेड्डी के निर्देशन में बनी इस फिल्म को तेलुगु राज्यों में शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है. सैकनिल्क’ के मुताबिक, सामंथा रुथ प्रभु की फिल्म ने रविवार को बॉक्स ऑफिस पर शानदार छलांग लगाई. शनिवार को जहां फिल्म का कलेक्शन 7.65 करोड़ था, वहीं रविवार को 32 फीसदी की बढ़ोतरी के फिल्म ने 10.10 करोड़ रुपये का बिजनेस किया.
थिएटर्स में दर्शकों की भीड़ भी शनिवार के 44.6 फीसदी से बढ़कर रविवार को सीधे 52.4 फीसदी तक पहुंच गई. करीब 2965 शोज के बीच सामंथा रुथ प्रभु की एक्शन फिल्म ‘मां इंति बंगारम’ ने भारत में अब तक टोटल 23.10 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है. वहीं, इस फिल्म का टोटल ग्रोस कलेक्शन 26.69 करोड़ रुपये हो चुका है.
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



