Image Slider

Last Updated:

अपनी बेहतरीन कॉमिक टाइमिंग और दमदार अभिनय से लोगों के दिलों पर राज करने वाले मशहूर एक्टर और कॉमेडियन सुनील ग्रोवर एक बार फिर अपनी सादगी को लेकर चर्चा में हैं. अक्सर अपनी मजेदार रील्स से फैंस को हंसाने वाले सुनील ने इस बार सोशल मीडिया पर एक बेहद शांत और सुकून देने वाला वीडियो शेयर किया है, जिसने इंटरनेट पर लोगों का ध्यान खींच लिया है

Zoom

सुनील ग्रोवर का ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है.

नई दिल्ली. कॉमेडी और एक्टिंग की दुनिया में अपनी अलग पहचान बना चुके सुनील ग्रोवर एक बार फिर चर्चा में हैं. हालांकि, इस बार वजह उनका कोई कॉमिक किरदार या नया प्रोजेक्ट नहीं, बल्कि उनकी सादगी भरी जिंदगी की एक झलक है. एक्टर ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो साझा किया, जिसने फैंस का दिल जीत लिया. इस वीडियो में वह एक नदी के किनारे सिर्फ एक चादर में भक्तों के बीच खुले आसमान के नीचे सोते हुए नजर आए. सुनील ग्रोवर अक्सर अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए जिंदगी के छोटे-छोटे पलों को साझा करते रहते हैं. उनकी यही सादगी और सहजता उन्हें बाकी सितारों से अलग बनाती है.

ये वीडियो ऋषिकेश के त्रिवेणी घाट का बताया जा रहा है, जहां सुनील ग्रोवर पहुंचे थे. सुनील ग्रोवर ने इस वीडियो को ‘तारे जमीन पर’ कैप्शन के साथ पोस्ट किया. वीडियो के बैकग्राउंड में उन्हीं की फिल्म ‘गुड बॉय’ का गाना ‘जय काल महाकाल’ सुनाई दे रहा है.

खुले आसमान के नीचे 1 चादर में सोए सुनील

वीडियो में सुनील रात के समय नदी किनारे जमीन पर बिछी सिर्फ एक चादर पर आराम करते नजर आ रहे हैं. वीडियो में उनके आस-पास कई अन्य श्रद्धालु भी खुले आसमान के नीचे सोते दिखाई दे रहे हैं. शांत माहौल और साधारण जीवन की यह झलक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. वीडियो देखकर फैंस उनकी सादगी और जमीन से जुड़े स्वभाव की जमकर तारीफ कर रहे हैं.

View this post on Instagram

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||