आलिया भट्ट ने कम वक्त में वह मुकाम हासिल किया है, जो करोड़ों लोगों के लिए एक बड़ा सपना है. वे न्यूज18 इंडिया के इवेंट ‘अमृत रत्न सम्मान’ में पहुंचीं, तो उन्होंने सिनेमा के अलावा अपनी बेटी राहा कपूर पर खुलकर बात की. उन्हें लगता है कि बेटी भी स्टेज के लिए बनी हैं. आलिया ने बताया कि उन्हें डांस-गाने के अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है. वे बेटी पर बात करते वक्त इमोशनल नजर आईं.
आलिया भट्ट साल 2022 में मां बनी थीं.
नई दिल्ली: आलिया भट्ट को सिनेमा में योगदान के लिए न्यूज18 इंडिया ने ‘अमृत रत्न सम्मान’ से नवाजा. उन्होंने खास मौके पर जिंदगी, सिनेमा के अलावा अपनी अगली फिल्म ‘अल्फा’ पर बात की. मगर सबसे ज्यादा ध्यान बेटी राहा कपूर पर उनके बयान ने खींचा. आलिया भट्ट अपनी बेटी पर पहली बार दिल खोलकर बात करते वक्त इमोशनल हो गईं. उन्होंने राहा कपूर के बर्ताव और उनकी खासियतों के बारे में बताया.
रणबीर कपूर से अप्रैल 2022 में शादी के कुछ महीनों बाद आलिया भट्ट ने बेटी राहा कपूर को जन्म दिया था. मां-बेटी को कई मौकों पर पैपराजी ने स्पॉट किया, मगर वे बेटी पर बातचीत से बचती रहीं. उन्होंने अब न्यूज18 इंडिया के इवेंट ‘अमृत रत्न’ पर बेटी राहा कपूर को लेकर अपने जज्बात बयां किए. एक्ट्रेस ने बताया कि उनकी बेटी स्टेज के लिए बनी हैं. वे बहुत फिल्मी हैं. वे संगीत, डांस को काफी एन्जॉय करती हैं. वे डांस स्टेप्स भी बहुत जल्दी पिक कर लेती हैं. उन्हें स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.
आलिया भट्ट ने बताया कि उन्हें बचपन से एक्टिंग का शौक था. वे खुद को टीवी के अंदर देखना चाहती थीं और शीशे के सामने बैठकर एक्टिंग करती थीं. गोविंदा-करिश्मा का डांस देखते हुए उनका बचपन बीता था. जब एक्ट्रेस से पूछा गया कि उनकी बेटी राहा भी इसी ओर रुचि दिखा रही हैं, तो वे इमोशनल होते हुए बोलीं, ‘वह भी स्टेज के लिए बनी हैं. उन्हें कई चीजें पसंद हैं. अभी वह स्पोर्ट्स में भी रुचि दिखाती है. वो फिल्मी भी बहुत है. गाने भी अच्छे से सुनती है. उसे डांस करना पसंद है. वह बहुत जल्दी स्टेप पकड़ लेती है. मेरी प्यारी बेटी बड़ी हो रही है. चीजें देख रही है और अलग-अलग चीजों पर ध्यान दे रही है. फिर वह आर्ट हो, डांस हो या स्पोर्ट्स. वह अपने-आप में एक लीडर और थिंकर है.’
‘अल्फा’ में दिखेगा एक्शन अवतार
आलिया भट्ट ने कुछ साल डेटिंग करने के बाद रणबीर कपूर से अप्रैल 2022 में शादी की थी. दोनों सितारों ने उसी साल नवंबर में अपनी बेटी राहा का स्वागत किया था. दोनों सितारों का रिश्ता फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ के सेट पर पनपा था. स्टार कपल साल 2023 के क्रिसमस पर बेटी राहा के साथ पब्लिक के सामने आए थे. काम की बात करें, तो आलिया अगली बार फिल्म ‘अल्फा’ में एक्शन करती नजर आएंगी, जिसमें बॉबी देओल विलेन बने हैं.
‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ से किया था डेब्यू
33 साल की हीरोइन ने करण जौहर की फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ से डेब्यू किया था, जो साल 2012 में रिलीज हुई थी. फिल्म ‘हाईवे’ में भी उनकी परफॉर्मेंस खूब पसंद की गई. जब लोगों को लग रहा था कि वह ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ जैसे परिपक्व किरदार से न्याय नहीं कर पाएंगी, तब उन्होंने अपनी परफॉर्मेंस से सबको चौंका दिया. वे अब फिल्म ‘अल्फा’ से एक्शन की दुनिया में हुंकार भरने को तैयार हैं.
About the Author
अभिषेक नागर ‘न्यूज18 डिजिटल’ में सीनियर सब एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली के रहने वाले अभिषेक नागर ‘न्यूज18 डिजिटल’ की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. उन्होंने एंटरटेनमेंट बीट के अलावा करियर, हेल्थ और पॉल…और पढ़ें
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



