Image Slider

होमखेलक्रिकेटशुभमन-ईशान का महाधमाका… 52 साल और 1077 वनडे में पहली बार हुआ ये अजूबा

Last Updated:

Shubman Gill-Ishan Kishan Record: अफगानिस्तान के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज के दूसरे मुकाबले में शुभमन गिल और ईशान किशन ने बेहतरीन शतकीय पारी खेली. इस शतक के साथ ही दोनों खिलाड़ियों के नाम एक महारिकॉर्ड दर्ज हो गया. शुभमन और ईशान दोनों ने मैच में 80 से गेंदें खेलकर अपना शतक पूरा किया. भारतीय वनडे क्रिकेट के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है.

Zoom

शुभमन गिल और ईशान किशन ने शतक लगाकर बनाया रिकॉर्ड

नई दिल्ली: शुभमन गिल और ईशान किशन की धमाकेदार शतकीय पारी से भारत ने दूसरे वनडे में अफगानिस्तान को 170 रनों से हरा दिया. इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली. मुकाबले में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने दमदार 154 रनों की पारी खेली, जबकि ईशान किशन ने 125 रन बनाए. इस शतक के साथ ही शुभमन गिल और ईशान किशन के नाम एक महारिकॉर्ड भी दर्ज हो गया.

दरअसल, वनडे मुकाबलों में 80 या उससे कम गेंदों पर एक ही मैच में शतक लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बने हैं. टीम इंडिया ने अपना पहला वनडे मैच इंग्लैंड के खिलाफ 13 जुलाई 1974 को अपना पहला वनडे खेला था और तब से 1077 वनडे खेले हैं, लेकिन बुधवार को पहली बार ऐसा हुआ जब एक ही वनडे में दो भारतीय बल्लेबाजों ने 80 या उससे कम गेंदों में शतक जड़ने का कारनामा किया.

कितनी गेंदों में ईशान-शुभमन ने लगाए शतक?

भारत और अफगानिस्तान के बीच दूसरा वनडे मैच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला गया. मैच में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.2 ओवर में 402 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया. इसके जवाब में अफगानिस्तान की टीम 44.3 ओवर में 232 रन बनाकर सिमट गई. भारतीय टीम लिए मुकाबले में कप्तान शुभमन गिल ने 110 गेंदों में 154 रनों की पारी खेली. अपनी इस पारी में उन्होंने 22 चौके और 2 छक्के भी लगाए. इस दौरान शुभमन गिल ने सिर्फ 77 गेंद में अपना शतक पूरा किया था.

वहीं, ईशान किशन की बात करें तो उन्होंने 79 गेंदों में 125 रन ठोक दिए अपनी इस पारी में ईशान किशन ने 14 चौके और 7 छक्के भी लगाए. नंबर 4 पर बल्लेबाजी करते हुए ईशान ने सिर्फ 71 गेंदों में शतक अपना पूरा किया. इस तरह ईशान किशन और शुभमन गिल भारतीय वनडे क्रिकेट इतिहास में 80 या उससे कम गेंदों पर एक ही मैच में शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए

About the Author

authorimg

Jitendra Kumar

जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. इस वक्त नेटवर्क 18 समूह में हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, ह…और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||