Image Slider

Last Updated:

इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कोच ब्रेंडन मैकुलम ने नाइट क्लब में हुई घटना को लेकर अपनी बात कही. उन्होंने कहा कि जब बेन स्टोक्स को लेकर खबर सुनी तो गुस्सा आया था लेकिन अब उनकी चिंता हो रही है. न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले हुई घटना के बाद टेस्ट कप्तान को प्लेइंग इलेवन से बाहर कर दिया गया है.

Zoom

इंग्लैंड के कोच मैकुलम परेशान को बेन स्टोक्स की हो रही चिंता

नई दिल्ली. इंग्लैंड के कोच ब्रेंडन मैकुलम ने कहा कि बेन स्टोक्स द्वारा टीम के नियम तोड़ने पर उन्हें पहले हैरानी और गुस्सा आया था. नाइट क्लब की घटना के बाद अब उन्हें स्टोक्स की चिंता हो रही है. इससे उनके कप्तान के टेस्ट करियर पर खतरा आ गया है. स्टोक्स और उनके साथी गस एटकिंसन को न्यूजीलैंड के खिलाफ बुधवार से शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट के लिए पिछले हफ्ते टीम से बाहर कर दिया गया था.

लॉर्ड्स में पहले टेस्ट में इंग्लैंड की जीत के बाद रात को बाहर घूमने जाने की जांच चल रही है. नाइट क्लब में इंग्लैंड के सुरक्षा स्टाफ के एक सदस्य को एक रग्बी खिलाड़ी ने कथित तौर पर मारा था. स्टोक्स भी वहां मौजूद थे. इस घटना ने मैकुलम और स्टोक्स की अगुवाई वाली इंग्लैंड की टेस्ट टीम के प्रोफेशनल रवैये पर सवाल खड़े कर दिए हैं. इससे पहले एशेज दौरे में टीम को शर्मनाक हार मिली थी. इसके बाद खिलाड़ियों और स्टाफ पर आधी रात का कर्फ्यू लगाया गया था.

“अगर मैं ईमानदारी से कहूं तो जब मुझे पहली बार इसके बारे में पता चला तो मैं थोड़ा हैरान था. फिर आप कई तरह की भावनाओं से गुजरते हैं. हैरान होने से गुस्सा होने तक और फिर थोड़ा टूटे हुए महसूस करते हैं. बहुत जल्दी मेरी भावना चिंता और फिक्र में बदल गई, खासकर बेन के लिए. तब से यह इस बात पर है कि हम इन लोगों को कैसे सपोर्ट करें. इस बात को नजरअंदाज न करें कि वो हमारे द्वारा तय किए गए मानकों पर खरा नहीं उतरे हैं. मेरे लिए यह बहुत ज्यादा बड़ी बात पर है इन लोगों को कैसे सपोर्ट करें. खासकर बेन को. यही मेरी सोच है, मेरी चिंता उसके लिए है.”

“जो होना है, वह आगे चलकर होगा. अभी उन फैसलों का समय नहीं है. मेरी चिंता यह है कि बेन ठीक रहे. हमें यह सुनिश्चित करना है कि हम उसकी देखभाल करें, उसके साथ खड़े रहें. समय आने पर ऐसे फैसलों पर विचार करेंगे. मैं बेन को लेकर चिंतित हूं. बस यही है.”

स्टोक्स और एटकिंसन के उपलब्ध नहीं हैं. ओली रोबिन्सन के चोटिल होने के कारण दूसरे टेस्ट के लिए टीम में बदलाव करने पड़े हैं. इन बदलावों में तेज गेंदबाज सोनी बेकर और मिडिल आर्डर के बल्लेबाज जोर्डन कॉक्स को टेस्ट डेब्यू का मौका मिला है. तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर और मैथ्यू फिशर को टीम में शामिल किया गया है जबकि ऑफ स्पिनर शोएब बशीर को बाहर कर दिया गया है. नियमित कप्तान स्टोक्स की अनुपस्थिति में जो रूट टीम की कप्तानी करेंगे.

About the Author

authorimg

Viplove Kumarविप्लव कुमार 2022 से न्यूज18 के साथ काम कर रहे हैं. रीडर्स के लिए दिन की शुरुआत अच्छी हो इसकी खास जिम्मेदारी उनके कंधे पर होती है. सुबह की शिफ्ट में आकर पिछले दिन हुई रोचक घटना से लेकर पूरे दिन होने वाली गतिविध…और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||