रविवार शाम को अचानक खबर आई की टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस संचिता उगाले ने दुनिया को अलविदा कह दिया है. इस खबर के आने के बाद से ही उनके फैंस और पूरी टीवी इंडस्ट्री सदमे में है. हर कोई यह जानने की कोशिश कर रहा है कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि इतनी हंसती-खेलती एक्ट्रेस को इतना बड़ा कदम उठाना पड़ा. इस बीच संचिता के करीबी दोस्त और को-स्टार सोराब बेदी ने एक बड़ा खुलासा किया है, जिससे इस मामले में एक नया मोड़ आ गया है.
पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है, इसलिए मौत के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है. हैरान करने वाली बात यह है कि मौत से पहले शेयर किए गए उनके आखिरी वीडियो में वह बेहद खुश और मुस्कुराती नजर आ रही थीं. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. लेकिन इसी बीच संचिता के करीबी दोस्त और को-स्टार सोराब बेदी ने एक बड़ा खुलासा किया है, जिसने सोशल मीडिया से लेकर हर तरफ सनसनी मचा दी है.
मौत से दो दिन पहले क्या हुआ था?
संचिता उगले बहुत कम उम्र में बड़े प्रोजेक्ट्स का हिस्सा बन चुकी थीं. बतौर मेन-लीड हीरोइन उन्हें टीवी शो मिलने लगे थे. दंगल टीवी पर उनका शो दिलवाली दूल्हा ले जाएगी भी आता था, जिसमें उनकी अपने को-स्टार सौरब बेदी से काफी बनती थी,मगर अब संचिता के जाने से सौरब काफी दुखी हैं. सोराब बेदी ने मीडिया से बातचीत में कई चौंकाने वाली बातें बताई हैं. सोराब ने बताया कि संचिता के इस दुनिया से जाने के महज दो दिन पहले ही उनकी फोन पर लंबी बातचीत हुई थी. सोराब के मुताबिक वह बेचारी उस समय बहुत ज्यादा परेशान थी. फोन पर बात करते हुए संचिता की आवाज से साफ लग रहा था कि वह किसी गहरी उलझन या तनाव से गुजर रही थीं. सोराब ने यह भी कहा कि उन्हें जरा भी अंदाजा नहीं था कि संचिता अंदर ही अंदर इतनी टूट चुकी हैं कि वह ऐसा खौफनाक कदम उठा लेंगी.
काम और पर्सनल लाइफ को लेकर थी परेशानी
सोराब बेदी ने बताया कि संचिता अपनी जिंदगी की कुछ चीजों को लेकर काफी समय से मानसिक तनाव में थीं. वह अपने काम और पर्सनल जिंदगी के बीच बैलेंस बनाने की कोशिश कर रही थीं, लेकिन चीजें उनके हिसाब से नहीं चल रही थीं. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की चमक-धमक के पीछे जो अकेलापन और काम का दबाव होता है, संचिता शायद उसी का सामना कर रही थीं. सोराब को इस बात का बहुत पछतावा है कि वह अपनी दोस्त की परेशानी को समय रहते पूरी तरह समझ नहीं पाए और उसे बचा नहीं सके.
आंचल खुराना ने बताया करियर का दबाव
संचिता उगाले की मौत पर दुख जताते हुए उनकी दोस्त और एक्ट्रेस आंचल खुराना ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर टीवी इंडस्ट्री का एक कड़वा सच सामने रखा है. आंचल ने साफ शब्दों में कहा कि चैनलों को सिर्फ टीआरपी चाहिए, प्रोड्यूसर्स को अपना बजट बचाना है और दर्शकों को मनोरंजन चाहिए, लेकिन कोई यह नहीं सोचता कि एक एक्टर किस मानसिक दौर से गुजरता है. उन्होंने आरोप लगाया कि इस इंडस्ट्री में एक्टर्स को बहुत छोटी-छोटी बातों पर रिप्लेस यानी काम से हटा दिया जाता है. अगर आप अपने आत्मसम्मान के लिए किसी से बहस कर लें, या किसी की गलत और अनुचित मांगों के आगे न झुकें, तो आपको तुरंत शो से बाहर कर दिया जाता है. आंचल ने बताया कि कलाकार हर सुबह एक नई उम्मीद के साथ उठते हैं, दिनभर ऑडिशन देते हैं और हर शाम तुलना और रिजेक्शन का दर्द लेकर सो जाते हैं. उन्होंने खुद का उदाहरण देते हुए परेशान कलाकारों से अपील की है कि जब भी जिंदगी में बहुत ज्यादा तनाव या डिप्रेशन महसूस हो, तो अकेले रहने की बजाय तुरंत अपने घर और माता-पिता के पास लौट जाएं.
View this post on Instagram
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



