Image Slider

 

नई दिल्ली. राजकुमार हिरानी की वेब सीरीज ‘प्रीतम एंड पेड्रो’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है. इस सीरीज से उनके बेटे वीर हिरानी अपना एक्टिंग डेब्यू कर रहे हैं. खास बात ये है कि सालों पहले वीर ने मुन्ना भाई एमबीबीएस में अरशद वारसी के बेटे ‘शॉर्ट सर्किट’ का रोल किया था. अब दोनों वेब सीरीज में भी साथ नजर आने वाले हैं. ‘प्रीतम एंड पेड्रो’ का ट्रेलर लोगों का दिल जीत रहा है. ट्रेलर में काफी जंच रहे हैं. सीरीज की ये कहानी गोवा पर आधारित है, जहां पेड्रो (अरशद वारसी) नाम के पुलिस ऑफिसर और इंजीनियर के रूप में प्रीतम (वीर हिरानी) की जोड़ी धमाल करती नजर आ रही हैं. वीर के अलावा इस फिल्म में अरशद वारसी, विक्रांत मैसी, बोमन ईरानी और मोना सिंह जैसे कलाकार भी नजर आने वाले हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||