Image Slider

Last Updated:

LLB Full Form: क्या आप एलएलबी का फुल फॉर्म जानते हैं? अगर एलएलबी बैचलर ऑफ लॉ है तो नाम BLL होना चाहिए! फिर LLB कहां से आया? क्या आप जानते हैं इसके पीछे का अनोखा लैटिन कनेक्शन और डबल ‘L’ का असली गणित, जो बड़े-बड़े दिग्गजों को भी नहीं पता है?

एलएलबी का फुल फॉर्म क्या है? वकालत का कोर्स करने वालों का भी चकरा जाएगा सिरZoom

LLB Full Form: एलएलबी का फुल फॉर्म लैटिन भाषा से निकला है

नई दिल्ली (LLB Full Form). देश में डॉक्टर और इंजीनियर के बाद अगर किसी पेशे का सबसे ज्यादा रुतबा है तो वो है वकालत. 12वीं के बाद लॉ की पढ़ाई को एलएलबी कहा जाता है. लेकिन क्या आपने कभी इस बात पर गौर किया है कि जब बैचलर ऑफ साइंस को बीएससी कहते हैं, बैचलर ऑफ कॉमर्स को बीकॉम कहते हैं और बैचलर ऑफ आर्ट्स को बीए कहते हैं तो फिर ‘बैचलर ऑफ लॉ’ को BLL कहने के बजाय LLB क्यों कहा जाता है?

यह सवाल सोशल मीडिया पर अक्सर लोगों का सिर चकरा देता है. पहली नजर में तो लगता है कि जैसे किसी ने अंग्रेजी के अक्षरों को आगे-पीछे करके उल्टा लिख दिया हो, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि इसके पीछे बहुत ही गहरा भाषाई लॉजिक छिपा हुआ है. इसका कनेक्शन आज की अंग्रेजी से नहीं, बल्कि सदियों पुरानी रोमन सभ्यता और लैटिन भाषा से जुड़ा हुआ है. जानिए कानून की सबसे बड़ी डिग्री का नाम एलएलबी क्यों पड़ा और इसमें दो बार ‘L’ क्यों आता है.

एलएलबी का फुल फॉर्म क्या है?

ज्यादातर लोगों को LLB का फुल फॉर्म ‘बैचलर ऑफ लॉ’ (Bachelor of Laws) पता है. वो दरअसल इसका अंग्रेजी अनुवाद है, असली नाम नहीं. LLB असल में लैटिन वाक्यांश (Latin Phrase) से निकला है, जिसे ‘लेगम बैकलोरियस’ (Legum Baccalaureus) कहा जाता है. लैटिन भाषा में ‘बैकलोरियस’ का मतलब ‘बैचलर’ (यानी स्नातक की डिग्री) और ‘लेगम’ का ‘कानून’ होता है. यह पूरी तरह से लैटिन नाम है. इसलिए इसके शुरुआती अक्षरों को उठाकर इसका शॉर्ट फॉर्म ‘LLB’ बनाया गया, न कि अंग्रेजी के हिसाब से BLL.

एलएलबी में दो ‘L’ का क्या मतलब है?

अब आपके मन में दूसरा सवाल आ सकता है कि ‘लेगम’ (Legum) में तो एक ही ‘L’ आता है, फिर शॉर्ट फॉर्म में दो बार ‘LL’ क्यों लिखा जाता है? इसके पीछे लैटिन व्याकरण का बहुत ही दिलचस्प नियम है. लैटिन भाषा में जब भी किसी शब्द को बहुवचन यानी एक से अधिक दिखाना होता है तो उस शब्द के पहले अक्षर को 2 बार लिख दिया जाता है. वकालत की पढ़ाई में कोई एक कानून नहीं, बल्कि देश के तमाम कानून पढ़ते हैं. इसलिए ‘लॉ’ का बहुवचन बनाने के लिए ‘L’ को 2 बार लिखकर ‘LL’ कर दिया गया. ‘लेगम’ का बहुवचन दर्शाने के लिए इसे LLB लिखा जाता है, जिसका मतलब है ‘सभी कानूनों का बैचलर’.

दुनिया के दूसरे देशों में इसका नाम क्या है?

भारत, ब्रिटेन और कई कॉमनवेल्थ देशों में आज भी ‘एलएलबी’ नाम ही सबसे ज्यादा लोकप्रिय है. लेकिन दुनिया के कुछ देशों ने समय के साथ इसमें बदलाव भी किया है. उदाहरण के लिए, अमेरिका (USA) और कनाडा जैसे देशों में कानून की इस बुनियादी डिग्री को एलएलबी नहीं, बल्कि J.D. यानी ‘जुरिस डॉक्टर’ (Juris Doctor) कहा जाता है. हालांकि, वहां भी इसकी जड़ें लैटिन भाषा से ही जुड़ी हुई हैं. इससे स्पष्ट होता है कि एलएलबी को बीएलएल न कहने के पीछे लैटिन भाषा के प्रति सम्मान और उसका पुराना व्याकरण है.

About the Author

authorimg

Deepali PorwalSenior Sub EditorDeepali Porwal is a seasoned bilingual journalist with 11 years of experience in the media industry. She currently works with News18 Hindi, focusing on the Education and Career desk. She is known for her versat…और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||