Image Slider

Last Updated:

रांची में आज से झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) शुरू हो रही है. इसमें पहले आदिवासी आईपीएल क्रिकेटर रॉबिन मिंज को कोलांचल टीम ने 15.4 लाख में खरीदा है. वे स्टार खिलाड़ी ईशान किशन से भी महंगे बिके हैं. रॉबिन के पिता रांची एयरपोर्ट पर सुरक्षाकर्मी हैं. कभी बैट खरीदने की तंगी झेलने वाला यह खिलाड़ी अब इतिहास रच रहा है.

झारखंड की राजधानी रांची में आज, 10 जून से झारखंड प्रीमियर लीग की शुरुआत हो रही है। इस लीग में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। कोलांचल की टीम ने युवा खिलाड़ी रॉबिन मिंज को 15.4 लाख रुपये की भारी-भरकम राशि में खरीदा है. रॉबिन मिंज ने स्टार क्रिकेटर ईशान किशन को भी पीछे छोड़ दिया है. जिन्हें 14.7 लाख रुपये मिले हैं। मुंबई इंडियंस के लिए खेल चुके रॉबिन मिंज आईपीएल इतिहास के पहले आदिवासी क्रिकेटर हैं.

रॉबिन मिंज के पिता फ्रांसिस मिंज रांची एयरपोर्ट पर सिक्योरिटी गार्ड हैं. एक समय उनके पास बैट खरीदने तक के पैसे नहीं थे. उन्होंने बताया कि रॉबिन को पांच साल की उम्र से ही क्रिकेट का जुनून था. वह प्लास्टिक के बल्ले से लंबे छक्के मारता था. तंगी के कारण रॉबिन ने कभी पिता से ₹1 की भी फरमाइश नहीं की. आज उसी मेहनत की बदौलत वह झारखंड प्रीमियर लीग के सबसे महंगे खिलाड़ी बने हैं.

रॉबिन की सफलता देख उनके पिता बेहद खुश हैं. दिग्गज क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी भी रॉबिन की तारीफ कर चुके हैं.। धोनी ने एक बार भरोसा देते हुए कहा था कि अगर आईपीएल में रॉबिन को कोई नहीं खरीदेगा, तो चेन्नई सुपर किंग्स उन्हें खरीदेगी. रॉबिन धोनी को अपना आदर्श मानते हैं और उन्हीं से प्रेरणा लेकर आज इस मुकाम तक पहुंचे हैं. धोनी का यह सपोर्ट उनके लिए बेहद खास रहा.

Add News18 as
Preferred Source on Google

बचपन से ही रॉबिन पढ़ाई और रोजाना 8-9 घंटे की क्रिकेट प्रैक्टिस अकेले ही बैलेंस करते थे. खाने में सिर्फ चिकन-चावल के शौकीन रॉबिन ने कभी कोई दूसरी फरमाइश नहीं की. मुंबई इंडियंस का हिस्सा रह चुके रॉबिन अब झारखंड प्रीमियर लीग में कोलांचल टीम के लिए खेलेंगे. उनकी इस बड़ी कामयाबी पर पिता भावुक होकर कहते हैं कि आज उन्हें ऐसा महसूस हो रहा है जैसे वे चांद पर पहुंच गए हैं.

पिता फ्रांसिस कहते हैं कि रॉबिन का ईशान किशन से भी महंगा बिकना गर्व की बात है, लेकिन अभी उसे बहुत कुछ सीखना है. वे आज भी एयरपोर्ट पर सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करते हैं. उन्हें बेहद गर्व महसूस होता है जब शुभमन गिल जैसे बड़े खिलाड़ी खुद उनके पास रुकते हैं, रॉबिन की तारीफ करते हैं और उनके साथ तस्वीरें खिंचवाते हैं. ऐसे मौके जीवन में बहुत कम मिलते हैं.

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||