वैभव सूर्यवंशी को आउट करने वाले गेंदबाज का दावा, भारत के लिए 15 साल खेलना का दम है मेरे अंदर
Image Slider
Last Updated:
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से खेलने वाले तेज गेंदबाज जिसने वैभव सूर्यवंशी की विकेट लेकर खलबली मची थी. अब उन्होंने कहा है कि वो भारतीय टीम की तरफ से 15 साल क्रिकेट खेलना चाहते हैं. उम्मीद है कि वो अच्छा प्रदर्शन कर चयनकर्ताओं को प्रभावित करने में कामयाब होंगे.
दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलने वाले माधव तिवारी का सपना भारत की तरफ से खेलना
नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से खेलने वाले 22 साल के माधव तिवारी ने अपनी तेज गेंदबाजी से काफी सुर्खियां बटोरी. बिना किसी सीनियर लेवल अनुभव के आईपीएल में एंट्री ली. हालांकि अब तक उनको सिर्फ चार ही मैच में खेलने का मौका मिला है. ये गेंदबाज भारत की तरफ से लंबे समय तक खेलने का सपना देखता है. उन्होंने हालिया इंटरव्यू में कहा कि वो 15 साल टीम इंडिया के लिए खेलना चाहते हैं.
मध्य प्रदेश के रीवा जिले के मऊगंज से आने वाले माधव अब अपने क्रिकेट करियर में अगला कदम बढ़ाने की तैयारी कर रहे हैं. पहले अपने राज्य के लिए घरेलू क्रिकेट में खुद को स्थापित करना और फिर भारत का प्रतिनिधित्व करने का सपना पूरा करना. माधव ने ToI से बात करते हुए कहा, “सपने बहुत हैं. इंडिया के लिए 15 साल खेलना है.”
The wicket they wanted, courtesy of Madhav Tiwari 💪