Image Slider

होमखेलक्रिकेटसूर्यकुमार की छुट्टी? श्रेयर अय्यर टीम सलेक्शन मीटिंग में लेंगे हिस्सा: सूत्र

Last Updated:

भारत को आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप जिताने वाले कप्तान सूर्यकुमार यादव को लेकर खबर अब पक्की हो चुकी है. जानकारी के मुताबिक उनको टी20 के कप्तान पद से हटा दिया गया है. चयनकर्ता शनिवार (6 जून) को आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए टीम का ऐलान करने वाले हैं.

Zoom

श्रेयस अय्यर का सूर्यकुमार यादव की जगह टी20 कप्तान बनना लगभग तय

नई दिल्ली. भारत की टी20 टीम से बाहर रहने के बाद अब श्रेयस अय्यर की दुनिया में बड़ा बदलाव होने जा रहा है. सूत्रों के मुताबिक शनिवार को उन्हें भारत की सीनियर पुरुष टी20 टीम का नया कप्तान बनाया जाएगा. वे सूर्यकुमार यादव की जगह लेंगे. यह फैसला गुरुवार को बीसीसीआई की एपेक्स काउंसिल की बैठक में लिया गया. सूत्रों ने बताया कि अय्यर शनिवार को बीसीसीआई की चयन बैठक में शामिल होंगे. इसमें आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए टीम के साथ-साथ एशियन गेम्स के लिए भी टीम चुनी जाएगी.

श्रेयस अय्यर ने आखिरी बार दिसंबर 2023 में बेंगलुरु में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल मैच खेला था. अब वे आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स के लिए शानदार प्रदर्शन (498 रन) के दम पर टीम में वापसी कर रहे हैं. टीम इंडिया का अगला टी20 मिशन आयरलैंड दौरे पर होगा, जहां वे दो टी20 मैच खेलेंगे. इसके बाद इंग्लैंड में पांच टी20 और तीन वनडे मैच होंगे. आयरलैंड के खिलाफ पहला टी20 मैच 26 जून को और दूसरा 28 जून को खेला जाएगा.

समाचार एजेंसी एएनआई की एक रिपोर्ट में बताया गया था कि बीसीसीआई के चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर, हेड कोच गौतम गंभीर और चयन समिति ने तिलक वर्मा को उपकप्तान बनाने पर सहमति बना ली है. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारत ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीता. भारत ने लगातार दूसरी बार खिताब अपने नाम किया और पहली टीम बनी जिसने टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी डिफेंड की.

सूर्यकुमार का बल्ले से प्रदर्शन औसत रहा. उन्होंने नौ मैचों में 242 रन बनाए. आईपीएल 2026 में भी वे मुंबई इंडियंस के लिए सिर्फ 270 रन ही बना सके, जिससे टीम अंक तालिका में नौवें स्थान पर रही. पूर्व भारतीय विकेटकीपर सबा करीम ने पीटीआई से खास बातचीत में कहा, “फिलहाल की फॉर्म को देखते हुए, सूर्यकुमार चयन समिति की आगे की योजना में शायद शामिल न हों. हमने पहले भी देखा है कि चयन समिति ने रोहित शर्मा और विराट कोहली से आगे बढ़कर नई टीम चुनी थी. ऐसा अब भी हो सकता है, खासकर 2028 के टी20 वर्ल्ड कप को देखते हुए. वर्ल्ड कप में भी सूर्यकुमार की फॉर्म अलग थी और आईपीएल में भी वैसा ही रहा. मुझे लगता है कि अब चयनकर्ताओं को आगे की सोचनी चाहिए.”

About the Author

authorimg

Viplove Kumar

विप्लव कुमार 2022 से न्यूज18 के साथ काम कर रहे हैं. रीडर्स के लिए दिन की शुरुआत अच्छी हो इसकी खास जिम्मेदारी उनके कंधे पर होती है. सुबह की शिफ्ट में आकर पिछले दिन हुई रोचक घटना से लेकर पूरे दिन होने वाली गतिविध…और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||