तस्वीरों में दिल्ली-ncr की तूफानी बारिश:80-100 Km प्रति घंटा की हवा! कई जगह गिरे पेड़; जहां-तहां फंसे लोग – Delhi-ncr Torrential Rain In Pictures 80-100 Km/h Winds Daytime Darkness
Image Slider
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और एनसीआर में गुरुवार को अचानक मौसम ने करवट ली। तेज धूल भरी आंधी के बाद झमाझम बारिश शुरू हुई। इससे पूरे शहर का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। सड़कों पर वाहन फंसे रहे और लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई इलाकों में बिजली आपूर्ति भी बाधित हो गई। हवा की रफ्तार इतनी थी कि कुछ जगह टीन शेड गिरने की सूचनाएं हैं।
2 of 6
दिल्ली एनसीआर में तूफानी बारिश
– फोटो : अमर उजाला
हवाओं की रफ्तार 80-100 किलोमीटर प्रति घंटा के करीब होने के आसार
दिल्ली मौसम विभाग ने पहले आज दोपहर 2:00 बजे के आसपास दिल्ली में हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान जताया था। इसके साथ मध्यम गरज-चमक, बिजली और तेज हवाएं चलेगी। हवाओं की रफ्तार 80 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा रहने के आसार जताए थे। बुराड़ी, मॉडल टाउन और करावल नगर जैसे इलाकों में ओलावृष्टि भी संभावना जताई थी।
3 of 6
दिल्ली एनसीआर में तूफानी बारिश
– फोटो : अमर उजाला
नोएडा सेक्टर-70 में गिरे आधा दर्जन पेड़
नोएडा के सेक्टर-70 में आधा दर्जन पेड़ गिर गए। कुछ पेड़ लोगों के वाहनों पर गिर गए, जिससे उनको काफी नुकसान हो गया। साथ ही बिजली के तार टूटने से कई इलाकों में बत्ती गुल हो गई। जिससे लोगों को काफी दिक्क्तों का सामना करना पड़ा।
4 of 6
दिल्ली एनसीआर में तूफानी बारिश
– फोटो : अनुज कुमार
पश्चिमी विक्षोम के दस्तक देने से बदला मौसम
एक नए पश्चिमी विक्षोभ ने बुधवार को दस्तक दी है। इसका असर बृहस्पतिवार दोपहर में देखने को मिला। मौसम विभाग के अनुसार, 7, 8 और 9 जून को मौसम अपेक्षाकृत स्थिर रहेगा। इस दौरान आसमान साफ रहने का अनुमान है। इससे तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच सकता है। ऐसे में गर्मी बढ़ेगी।
5 of 6
दिल्ली एनसीआर में तूफानी बारिश
– फोटो : अमर उजाला
दूसरी ओर, दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में गुरुवार सुबह धूप रही। इससे लोग गर्मी से परेशान दिखे। मौसम विभाग ने बारिश की संभावना जताई थी। बारिश होने के बाद तापमान में गिरावट आने से लोगों को राहत महसूस हुई।