Image Slider

होमखेलक्रिकेटवैभव सूर्यवंशी का जलवा है! LIVE आएंगे इंडिया-ए के मुकाबले, जानें कहां देखें

Last Updated:

vaibhav sooryavanshi next match live telecast: वैभव सूर्यवंशी का जलवा अब पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है. उनके बढ़ते क्रेज को देखकर ब्रॉडकास्टर्स भी अपनी रणनीति बदलने पर मजबूर हो गए हैं. दरअसल, इंडिया ‘ए’ टीम में उनके चुने जाने से लोगों की दिलचस्पी बहुत बढ़ गई है. इसी वजह से अधिकारियों ने श्रीलंका में होने वाली आगामी ट्राई-सीरीज को टीवी पर लाइव दिखाने का फैसला किया है. सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के सभी टीवी और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर यह सीरीज लाइव टेलीकास्ट की जाएगी.

Zoom

वैभव सूर्यवंशी का क्रेज, लाइव टेलीकास्ट होगी इंडिया-ए की ट्राई सीरीज.

नई दिल्ली. आईपीएल 2026 में युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने मैदान पर ऐसी तबाही मचाई कि अब बच्चे से बूढ़े तक, हर क्रिकेट प्रेमी उनकी बैटिंग का दीवाना हो चुका है. सिर्फ 15 साल की उम्र में बिहार के इस लड़के ने दुनियाभर के क्रिकेट दिग्गजों को भी अपनी विस्फोटक बैटिंग का मुरीद कर लिया है. वैभव सूर्यवंशी अब आगामी इंडिया-ए सीरीज में खेलते नजर आएंगे. श्रीलंका में होने वाली इंडिया-ए, अफगानिस्तान-ए और मेजबान श्रीलंका-ए की ट्राई-सीरीज को लेकर फैंस में भारी उत्साह है. वैभव सूर्यवंशी के क्रेज को देखते हुए ब्रॉडकास्टर्स भी कोई मौका नहीं चूक रहे हैं. सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क ने इस सीरीज को लाइव टेलीकास्ट करने का बड़ा फैसला लिया है. इतना ही नहीं, सोनी स्पोर्ट्स ने इस युवा बल्लेबाज को पोस्टर बॉय भी बनाया है.

श्रीलंका में होने वाली ट्राई-सीरीज को लेकर क्रिकेट जगत में गजब का माहौल बन गया है. इस टूर्नामेंट में वैसे तो भारतीय ए टीम की कप्तानी तिलक वर्मा कर रहे हैं, लेकिन असली लाइमलाइट बटोर रहे हैं 15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी. हाल ही में खत्म हुए आईपीएल में वैभव ने बल्ले से ऐसा गदर मचाया कि 776 रन ठोकते हुए ऑरेंज कैप जीत ली. वह इस अवॉर्ड को जीतने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए.

क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक वैभव सूर्यवंशी की इसी लोकप्रियता को भुनाने के लिए सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क ने एक बड़ा दांव खेला है. आईपीएल और वर्ल्ड कप जैसे बड़े टूर्नामेंट प्रतिद्वंद्वी चैनल पर आने की वजह से सोनी नेटवर्क काफी समय से क्रिकेट के बड़े एक्शन से दूर था. ऐसे में उन्होंने श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड के साथ अपने करार का फायदा उठाते हुए इस पूरी ट्राई-सीरीज को बड़े पैमाने पर लाइव ब्रॉडकास्ट करने का फैसला किया है. सोनी नेटवर्क ने सोशल मीडिया पर ‘सूर्यवंशी एक्सप्रेस’ का स्वागत करते हुए फैंस का उत्साह और बढ़ा दिया है.

View this post on Instagram

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||