Image Slider

Traffic Jam on DME Due to Metro Work; Commuters Inconvenienced

मेट्रो पिलर निर्माण कार्य के चलते डीएमई पर लगा लंबा जाम। अमर उजाला



साहिबाबाद। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे पर नोएडा सेक्टर-62 कट के पास मेट्रो के पिलर निर्माण के चलते सोमवार सुबह जाम लग गया। वहां पर पिलर बनाने और गर्डर रखने का काम किया गया और एक्सप्रेस-वे पर बैरिकेड लगाए गए थें। इससे तीन लेन का एक्सप्रेस-वे केवल दो लेन का रह गया है। गाजियाबाद से दिल्ली की तरफ जाने वाले वाहन संकरे मार्ग पर फंस गए और वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। डीसीपी ट्रैपिक त्रिगुण बिसेन ने बताया कि टीम को जल्द से जल्द काम पूरा करने के निर्देश दे दिए गए हैं, ताकि यातायात बाधित न हो। प्रशासन ने वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की सलाह दी है। जाम की स्थिति में मौके पर यातायात कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।


———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||