JEE Advanced 2026 Result: जेईई एडवांस्ड 2026 का रिजल्ट घोषित हो चुका है. आईआईटी दिल्ली जोन के शुभम कुमार ने 330 अंकों के साथ ऑल इंडिया रैंक 1 हासिल की है. दिल्ली जोन का दबदबा ऐसा रहा कि टॉप 3 रैंकर्स इसी जोन से हैं. जानिए किसने मारी बाजी और लड़कियों में कौन रहा आगे.
JEE Advanced 2026 Result: जेईई एडवांस्ड 2026 परीक्षा में शुभम कुमार ने टॉप किया है
जेईई एडवांस्ड रिजल्ट में दिल्ली जोन का दबदबा पूरी तरह से देखने को मिला है. टॉप 3 रैंकर्स की सूची में तीनों ही छात्र आईआईटी दिल्ली जोन के हैं. शुभम कुमार पहले स्थान पर, कबीर छिल्लर 1 नंबर के अंतर से 329 अंक पाकर दूसरी रैंक पर हैं. वहीं, तीसरे स्थान पर भी दिल्ली जोन के ही जतिन चाहर रहे, जिन्हें 319 अंक मिले. इस साल परीक्षा में कुल 1,87,389 उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिनमें से 1,79,694 छात्र दोनों पेपर्स में शामिल हुए थे. पूरी परीक्षा में से कुल 56,880 उम्मीदवारों ने आईआईटी के लिए क्वॉलिफाई किया है, जिनमें 10,107 छात्राएं शामिल हैं. लड़कियों की श्रेणी में भी दिल्ली जोन की आरोही देशपांडे ने बाजी मारी है, जिन्होंने 280 अंकों के साथ 77वीं रैंक हासिल की.
दिल्ली जोन का एकतरफा दबदबा
जेईई एडवांस्ड 2026 के नतीजों में सबसे चौंकाने वाली और शानदार बात यह रही कि देश के टॉप तीन रैंक होल्डर्स एक ही जोन यानी आईआईटी दिल्ली जोन से आते हैं. शुभम कुमार (330 अंक), कबीर छिल्लर (329 अंक) और जतिन चाहर (319 अंक) ने टॉप-3 में जगह बनाकर अपने जोन का नाम रोशन किया है.
लड़कियों में आरोही देशपांडे नंबर वन
इस साल क्वॉलिफाई करने वाली 10,107 महिला उम्मीदवारों में से आईआईटी दिल्ली जोन की ही आरोही देशपांडे ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है. आरोही देशपांडे ने कॉमन रैंक लिस्ट (CRL) में 77वीं रैंक हासिल की है. उन्हें 360 में से कुल 280 अंक मिले हैं.
टॉपर के पिता चलाते हैं हार्डवेयर की दुकान
जेईई एडवांस्ड टॉपर शुभम कुमार की कहानी बेहद प्रेरणादायक है. बिहार के गया के रहने वाले शुभम के पिता शिव कुमार छोटी सी हार्डवेयर की दुकान चलाते हैं और मां कंचन देवी हाउसवाइफ हैं. शुभम ने अपनी सफलता का श्रेय अपनी कंसिस्टेंसी, शिक्षकों के गाइडेंस और कोटा के कॉम्पिटिटिव माहौल को दिया है. वह आगे चलकर आईआईटी बॉम्बे से कंप्यूटर साइंस (CS) ब्रांच में बीटेक करना चाहते हैं. इससे पहले शुभम ने जेईई मेन्स 2026 के सेशन 1 में भी पूरे 300 में से 300 अंक लाकर 100 परसेंटाइल हासिल किया था.
काउंसलिंग प्रक्रिया और आगे का सफर
जेईई एडवांस्ड रिजल्ट घोषित होने के बाद अब सफल उम्मीदवार जॉइंट सीट एलोकेशन अथॉरिटी (JoSAA) 2026 की काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग ले सकेंगे. इस साल की काउंसलिंग की खास बात यह है कि इसमें दाखिले के लिए 12वीं क्लास के अंकों या प्रतिशत की कोई बाध्यता नहीं होगी. हालांकि, अंतिम सीट आवंटन सूचना ब्रोशर में दी गई योग्यताओं और शर्तों को पूरा करने के आधार पर ही किया जाएगा. देश के 23 प्रतिष्ठित आईआईटी संस्थानों की सीटों के लिए अब छात्रों के बीच मुकाबला शुरू होगा.
About the Author
Deepali Porwal is a seasoned bilingual journalist with 11 years of experience in the media industry. She currently works with News18 Hindi, focusing on the Education and Career desk. She is known for her versat…और पढ़ें
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||

