Image Slider

होमखेलक्रिकेटवैभव सूर्यवंशी के फैन बन गए हैं सचिन तेंदुलकर, तारीफ में कह दी ये अनमोल बात

Last Updated:

Sachin Tendulkar on Vaibhav Sooryavanshi: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में अपनी बल्लेबाजी से धूम मचाने वाले वैभव सूर्यवंशी ने किकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर को भी दीवाना बना दिया है. एक कार्यक्रम में सचिन ने वैभव की तारीफ करते हुए कहा कि वह स्लॉगर नहीं है. वैभव बाकी बल्लेबाजों से जल्दी गेंद को पिक करते हैं.

Zoom

सचिन तेंदुलकर ने की वैभव सूर्यवंशी की तारीफ

नई दिल्ली: बेबी बॉस के नाम से मशहूर हो रहे वैभव सूर्यवंशी ने अपनी धुआंधार खेल से सनसनी मचा दी है. बड़े-बड़े दिग्गज भी उनकी बल्लेबाजी को देखकर हैरान हैं. सिर्फ 15 साल की उम्र में वर्ल्ड क्रिकेट में तहलका मचाने वाले वैभव अब भारतीय टीम में एंट्री के लिए दरवाजे पर खड़े हैं. ऐसा हो भी क्यों नहीं, खुद क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर भी मानते हैं कि वैभव एक अद्भुत खिलाड़ी हैं. सचिन भी वैभव सूर्यवंशी की बल्लेबाजी के फैन बन चुके हैं. यही कारण है कि उन्होंने एक कार्यक्रम में वैभव की तारीफ में अनमोल बात कह दी.

ईएसपीएनक्रिकइंफो के एक कार्यक्रम में सचिन ने वैभव को लेकर कहा, “मैदान के हर कोने में खेलने के लिए कलाई का अच्छा इस्तेमाल जरूरी है और वह गेंद को जोर से नहीं मारता. वह स्लॉगर नहीं है बाकी खिलाड़ियों से पहले ही वह गेंद की लाइन और लेंथ को समझ लेता है और आसानी से छक्का मार पाता है”

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||