उत्तर प्रदेश के अमरोहा, रायबरेली और सोनभद्र जिले में भीषण सड़क हादसा हो गया. इस तीन अलग-अलग हादसे में कुल 8 लोगों की मौत हो गई. वहीं कई लोग घायल हो गए. अमरोहा में मंदिर परिसर में तेज रफ्तार डंफर जा घुसा और कई लोगों को कुचल दिया.
रायबरेली में गंगा एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा.
मंदिर परिसर में जा घुसा डंफर
डंफर की चपेट में आने से परम सिंह, महिपाल और 5 वर्षीय आर्यन की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और आसपास के ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई. सूचना मिलते ही जिलाधिकारी नितिन गौड़ और पुलिस अधीक्षक लखन सिंह यादव भारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और राहत बचाव कार्य शुरू कराया.
गंगा एक्सप्रेसवे पर हादसा, तीन लोगों की मौत
वहीं रायबरेली जिले में देर रात गंगा एक्सप्रेसवे पर बड़ा सड़क हादसा हो गया. एक्सप्रेसवे पर खड़े ट्रैक्टर से तेज रफ्तार कार जा टकराई. इस हादसे में दो महिला और एक किशोरी की मौत हो गई. हादसे में 5 व्यक्ति घायल हो गए. कार सवार दिल्ली से घर जौनपुर आ रहे थे. सभी घायलों को प्रतापगढ़ के सीएचसी अस्पताल में कराया गया भर्ती. परिजनों में मचा कोहराम. रायबरेली जिले के सलवन थाना क्षेत्र के रसूलपुर गाँव के पास हुआ है हादसा. प्रतापगढ़ और रायबरेली का बॉर्डर क्षेत्र बताया जा रहा.
सोनभद्र में दो युवकों की मौत
वहीं सोनभद्र जिले में तेज रफ्तार पिकअप बाइक में टक्कर मारते हुए ट्रैकर में जा घुसी. दुर्घटना में बाइक सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई. जबकि चार लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए. मधुपुर-नौगढ मार्ग पर सड़क हादसे में दो की मौत, चार घायल. मौके पर पहुंची पुलिस चारों घायलों को अस्पताल भेजा. दोनो शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया. सांसद छोटेलाल खरवार भी पहुंचे मौके पर. मधुपुर नौगढ़ रोड पर हुआ दर्दनाक हादसा.
About the Author
Prashant Rai am currently working as Chief Sub Editor at News18 Hindi Digital, where he lead the creation of hyper-local news stories focusing on politics, crime, and viral developments that directly impact loc…और पढ़ें
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



