Image Slider

NEET aspirant drowns in canal, dies



मसूरी। मसूरी थाना क्षेत्र में मैन कल्दा रजवाहे में साथियों के साथ नहा रहा रिहान (18) गहरे पानी में डूब गया। साथियों ने उसे किसी तरह निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। कार्यवाहक एसीपी मसूरी भास्कर वर्मा ने बताया कि रिहान पुत्र इस्लाम निवासी मोहल्ला चार बीसा मरकज मस्जिद के पास कस्बा डासना वेव सिटी में रहता था। वह पांच भाई-बहनों में सबसे बड़ा था और नीट की तैयारी कर रहा था। पिता मेडिकल स्टोर चलाते हैं। मंगलवार शाम पांच बजे रिहान अपने दोस्तों के साथ डासना जेल के पीछे मैन कल्दा रजवाहे में नहाने गया था।

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||