Image Slider

Last Updated:

पूजा बत्रा की बतौर निर्माता फिल्म ‘इकोज ऑफ अस’ को कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 में प्रदर्शित किया गया, जिसे लेकर अभिनेत्री ने खुशी जाहिर की. पूजा ने सोशल मीडिया पर रेड कार्पेट से अपनी ग्लैमरस तस्वीरें साझा करते हुए इस उपलब्धि को यादगार बताया. प्रेम और मानवीय रिश्तों पर आधारित इस 20 मिनट की इमोशनल ड्रामा फिल्म में यूलिया वंतूर, दीपक तिजोरी और एलेसांद्रा व्हेलन मेरेडिज मुख्य भूमिकाओं में हैं. फिल्म अब तक 80 से अधिक अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार जीत चुकी है.

Zoom

पूजा बत्रा ने कान्स के रेड कारपेट पर बिखेरा जलवा.

नई दिल्ली. एक्ट्रेस पूजा बत्रा इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘इकोज ऑफ अस’ को लेकर सुर्खियों में हैं. खास बात यह है कि बतौर निर्माता उनकी इस फिल्म को प्रतिष्ठित कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 में प्रदर्शित किया गया. इस पल को एक्ट्रेस ने अपने करियर का बेहद खास और गर्व भरा पल बताया है. अंतरराष्ट्रीय मंच पर मिली इस उपलब्धि को लेकर पूजा ने सोशल मीडिया पर अपनी खुशी भी साझा की.

पूजा बत्रा ने इंस्टाग्राम पर कान्स फिल्म फेस्टिवल से अपनी कई ग्लैमरस तस्वीरें पोस्ट कीं. इन तस्वीरों में वह रेड कार्पेट पर बेहद खूबसूरत अंदाज में नजर आईं. पोस्ट के साथ अभिनेत्री ने फिल्म और अपनी टीम के लिए एक भावुक नोट भी लिखा. उन्होंने मजाकिया अंदाज में लिखा, ‘कान्स यानी ‘के-ए-एन’, क्योंकि हम कर सकते हैं.’. पूजा ने बताया कि वह फिल्म ‘इकोज ऑफ अस’ और उसकी पूरी स्टारकास्ट के साथ एक निर्माता के रूप में इस प्रतिष्ठित फिल्म फेस्टिवल का हिस्सा बनीं.

यहां देखें एक्ट्रेस का पोस्ट

View this post on Instagram

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||