Last Updated:
vaibhav sooryavanshi statement: लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाफ करो या मरो के मैच में राजस्थान रॉयल्स के ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने अपनी तूफानी बैटिंग से धूम मचा दी. वैभव ने सिर्फ 38 गेंद में 93 रनों की धुआंधार पारी खेली. इस दमदार पारी के दौरान उनके अनोखे सेलिब्रेशन की भी खूब चर्चा हो रही है. मैच के बाद उन्होंने इसके पीछे की कहानी बताई.
वैभव सूर्यवंशी ने बताया अपने सेलिब्रेशन का राज
वैभव सूर्यवंशी जब प्लेयर ऑफ मैच का अवॉर्ड लेने पहुंचे तो उन्होंने अपने सेलिब्रेशन के बारे में बताया. उन्होंने कहा, “सर, मुझे नहीं पता! मैं बस हर मैच में कुछ नया सेलिब्रेशन करने की कोशिश कर रहा हूं. इसके लिए मेरीक कोई प्लानिंग नहीं होती है और न ही इसका कोई खास मैसेज होता है. मैं पिछले मैच में जो सेलिब्रेशन किया था वो भी अलग था और उसका भी कोई खास मतलब नहबीं था. मैं बस ग्राउंड पर नई-नई चीजें प्रयोग करने की कोशिश करता रहता हूं और कुछ नहीं.”
220 रन बनाकर हारी लखनऊ की टीम
राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबले में लखनऊ सुपरजायंट्स ने निर्धारित 20 ओवर के खेल में 220 रन का स्कोर खड़ा किया था. टीम के लिए ओपनर बल्लेबाज दोश इंग्लिस और मिचेल मार्श ने बेहतरीन बल्लेबाजी की थी. मार्श ने 57 गेंद में दमदार 96 रनों की पारी खेली. अपनी इस पारी में उन्होंने 11 चौके और 5 छक्के भी लगाए. मार्श के अलावा इंग्लिस ने भी 29 गेंद में रनों की पारी खेली, जबकि कप्तान ऋषभ पंत ने भी तेजी से 35 रन कूटे.
इसके जवाब में राजस्थान के लिए कप्तानी करने वाले यशस्वी जायसवाल ने वैभव के साथ मिलकर बेहतरीन शुरुआत की. हालांकि, यशस्वी अपना अर्धशतक पूरा नहीं कर पाए. यशस्वी 23 गेंद में 43 रन बनाकर आउट हुए जिसमें 8 चौके और 1 छक्का शामिल रहा. यशस्वी के आउट होने के बाद वैभव ने कमान अपने हाथ में लिया और ध्रुव जुरे के साथ मिलकर उन्होंने लखनऊ के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दी. इस तरह टीम ने यशस्वी और वैभव के बाद ध्रुव जुरेल की 53 रनों की पारी की मदद से 5 गेंद पहले 25 रन बनाकर मैच को जीत लिया.
About the Author
जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. इस वक्त नेटवर्क 18 समूह में हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, ह…और पढ़ें
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



