Image Slider

संवाद न्यूज एजेंसी


पलवल।

जनगणना 2027 के प्रथम चरण में गृह सूचीकरण एवं आवास गणना कार्य को निर्धारित समय से पहले सफलतापूर्वक पूर्ण करने पर जिला प्रशासन ने प्रगणकों और सुपरवाइजरों को सम्मानित किया। इस अवसर पर नगराधीश प्रीति रावत ने 50 से अधिक कर्मियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए और उनके कार्य की सराहना की। उन्होंने कहा कि जनगणना जैसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य में प्रगणकों व सुपरवाइजरों का योगदान सराहनीय रहा है। सभी ने अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ किया। उन्होंने अन्य कर्मियों से भी समयबद्ध तरीके से कार्य पूर्ण करने का आह्वान किया। नगराधीश ने कहा कि सटीक जनगणना, सशक्त राष्ट्र के लक्ष्य के साथ प्रशासन लगातार कार्य कर रहा है। उन्होंने आमजन से भी अपील की कि वे जनगणना कार्य में सहयोग करें, ताकि प्रक्रिया सुचारू रूप से पूरी हो सके।



———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||