Image Slider

Last Updated:

Gomtinagar Express Case: गोमतीनगर एक्सप्रेस में महिला का कटा शव मिलने के बाद रेल पुलिस की जांच तेज हो गई है. लखनऊ रेल पुलिस की टीम गोपालगंज और थावे जंक्शन समेत पांच रेलवे स्टेशनों पर पहुंची, लेकिन जांच के दौरान बड़ी लापरवाही सामने आई. किसी भी स्टेशन पर CCTV कैमरे चालू हालत में नहीं मिले, जिससे पुलिस को कोई अहम सुराग नहीं मिल सका.

गोमतीनगर एक्सप्रेस केस: बॉक्स से निकला महिला का कटा शव, 5 स्टेशनों के CCTV बंदZoom

गोमतीनगर एक्सप्रेस ट्रेन में एक महिला का कई टुकड़ों में कटा शव बॉक्स और थैले में मिलने के बाद हड़कंप मच गया है.

गोपालगंज. उत्तर प्रदेश के लखनऊ में गोमतीनगर एक्सप्रेस ट्रेन में एक महिला का कई टुकड़ों में कटा शव बॉक्स और थैले में मिलने के बाद हड़कंप मच गया है. इस सनसनीखेज मामले की जांच में जुटी लखनऊ रेल पुलिस अब बिहार के गोपालगंज पहुंची, जहां कई रेलवे स्टेशनों पर जांच-पड़ताल की गई. हालांकि जांच के दौरान रेलवे की बड़ी लापरवाही सामने आई है. गोपालगंज समेत कई स्टेशनों पर लगे CCTV कैमरे बंद मिले, जिससे जांच प्रभावित हो गई.

जानकारी के मुताबिक लखनऊ रेल पुलिस को शक है कि महिला की हत्या कर शव को बॉक्स और थैले में भरकर गोमतीनगर एक्सप्रेस में रखा गया था. आशंका जताई जा रही है कि छपरा कचहरी और गोमतीनगर के बीच किसी स्टेशन से शव ट्रेन में चढ़ाया गया हो सकता है. इसी कड़ी में पुलिस टीम ने गोपालगंज, थावे जंक्शन समेत पांच रेलवे स्टेशनों पर पहुंचकर जांच की.

CCTV बंद मिलने से बढ़ी मुश्किल

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि कई रेलवे स्टेशनों पर CCTV कैमरे चालू हालत में नहीं थे. ऐसे में यह पता लगाना मुश्किल हो गया है कि संदिग्ध बॉक्स और थैला ट्रेन में किस स्टेशन से चढ़ाया गया. सूत्रों के मुताबिक, कैमरे बंद रहने की वजह से पुलिस को कोई ठोस सुराग नहीं मिल सका और टीम को काफी हद तक खाली हाथ लौटना पड़ा.

महिला की अब तक नहीं हो सकी पहचान

सबसे बड़ी चुनौती महिला की पहचान को लेकर बनी हुई है. पुलिस के अनुसार शव का सिर गायब है, जिसकी वजह से पहचान संभव नहीं हो पा रही है. फिलहाल फॉरेंसिक जांच और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के जरिए महिला की पहचान करने की कोशिश की जा रही है.

रेलवे अधिकारियों ने साधी चुप्पी

मामले में CCTV कैमरे बंद मिलने को लेकर जब रेलवे अधिकारियों से सवाल किया गया, तो उन्होंने ऑन कैमरा कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया. वहीं रेल पुलिस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए हत्या और शव ठिकाने लगाने के एंगल से जांच कर रही है. फिलहाल यह मामला कई सवाल खड़े कर रहा है- आखिर महिला की हत्या कहां हुई, शव ट्रेन तक कैसे पहुंचा और रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा व्यवस्था इतनी लापरवाह क्यों रही? पुलिस अब इन सभी बिंदुओं पर जांच आगे बढ़ा रही है.

About the Author

authorimg

Utkarsh KumarChief Sub Editor

Utkarsh Kumar is a multimedia journalist with over 15 years of experience in the mainstream media industry. He is currently working as a Chief Sub Editor with Network 18 Media & Investment Limited for the News1…और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||