Last Updated:
IPL 2026 LSG vs CSK: लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाफ मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स के तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है. अंशुल कंबोज ने एलएसजी के खिलाफ मैच में दूसरा सबसे महंगा स्पेल डालने का रिकॉर्ड बनाया है. अंशुल ने सिर्फ 2.4 ओवर की गेंदबादी में 63 रन लुटा दिए.
सीएसके के लिए अंशुल कंबोज की गेंदबाजी
आईपीएल की एक पारी में सीएसके के गेंदबाजों द्वारा दिए गए सबसे ज्यादा रन:
0/65 (3 ओवर) – खलील अहमद बनाम आरसीबी, बेंगलुरु, 2025
0/63 (2.4 ओवर) – अंशुल कंबोज बनाम एलएसजी, लखनऊ, 2026
0/62 (4 ओवर) – लुंगी एनगिडी बनाम एमआई, दिल्ली, 2021
2/61 (4 ओवर) – शार्दुल ठाकुर बनाम आरसीबी, बेंगलुरु, 2024
0/60 (4 ओवर) – सिमरजीत सिंह बनाम जीटी, अहमदाबाद, 2024
3 ओवर से कम में अंशुल ने खर्चे 60 रन
अंशुल कंबोज आईपीएल इतिहास के सिर्फ दूसरे ऐसे गेंदबाज बने हैं जिन्होंने मैच में तीन या उससे कम ओवर फेंककर 60 से ज्यादा रन दिए. इस लिस्ट में एकमात्र अन्य गेंदबाज खलील अहमद हैं, जिन्होंने 2025 में बेंगलुरु में आरसीबी के खिलाफ 65 रन दिए थे. सिर्फ इतना ही नहीं, कंबोज आईपीएल के पहले ऐसे गेंदबाज बन गए हैं जिनके एक ही मैच में दो अलग-अलग ओवरों में चार-चार छक्के पड़े.
बता दें कि लखनऊ की टीम जब रन चेज कर रही थी, तब उनके बल्लेबाजों ने सीएसके इस तेज गेंदबाज की जमकर धुनाई की. कंबोज कुल 16 गेंदें फेंकी, उनमें से 11 गेंदों पर या तो चौका लगा या छक्का. इसका मतलब है कि उनकी 68.75% गेंदों पर बाउंड्री लगी. कंबोज ने इस पारी में कुल 8 छक्के खाए, जिससे उन्होंने आईपीएल की एक पारी में किसी गेंदबाज द्वारा सबसे ज्यादा छक्के खाने के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली. इससे पहले यश दयाल ने 2023 में अहमदाबाद में केकेआर के खिलाफ एक पारी में 8 छक्के खाए थे.
About the Author
जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. इस वक्त नेटवर्क 18 समूह में हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, ह…और पढ़ें
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



