Image Slider

गाजियाबाद। साइबर ठगों ने निजी कंपनी में काम करने वाले चंदन कुमार सिंह को मुनाफे का झांसा देकर फर्जी मोबाइल एप पर शेयर ट्रेडिंग में निवेश कराकर 9.12 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित ने साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

एडीसीपी अपराध पीयूष कुमार सिंह ने बताया कि इंद्रापुरम के ज्ञान खंड द्वितीय निवासी चंदन कुमार सिंह के मुताबिक नवंबर 2025 को उनके पास अनजान कॉल आया। जिसने बताया कि शेयर ट्रेडिंग में निवेश करने पर 30 से 40 प्रतिशत मुनाफा होगा। ठग के झांसे में आकर उन्होंने मोबाइल फोन में एक एप डाउनलोड कर सात नवंबर से 24 दिसंबर 2025 तक नौ लाख 12 हजार रुपये शेयर ट्रेडिंग में निवेश कर दिए। जब उन्होंने धनराशि निकालने का प्रयास किया तो अतिरिक्त देय के रूप में पैसे ट्रांसफर करने का दबाव बनाया गया। पीड़ित ने साइबर थाने में ठगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। एडीसीपी अपराध ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||