Last Updated:
CBI ने NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले में एक सरगना को गिरफ्तार किया
CBI ने एक सरगना की पहचान की है, जो NEET-UG 2026 परीक्षा के पेपर लीक का मास्टरमाइंड था. जांच में पता चला कि श्री ,पी.वी. कुलकर्णी जो केमिस्ट्री के लेक्चरर हैं, NTA की ओर से परीक्षा प्रक्रिया में शामिल थे। उनके पास प्रश्न पत्रों तक पहुंच थी। अप्रैल 2026 के आखिरी सप्ताह के दौरान, उन्होंने एक अन्य आरोपी, सुश्री मनीषा वाघमारे (जिन्हें CBI ने 14.05.2026 को गिरफ्तार किया था) की मदद से छात्रों को जुटाया और पुणे स्थित अपने आवास पर इन छात्रों के लिए विशेष कोचिंग कक्षाएं आयोजित कीं। इन विशेष कोचिंग कक्षाओं के दौरान उन्होंने प्रश्न, उनके विकल्प और सही उत्तर बोलकर लिखवाए; छात्रों ने इन प्रश्नों को अपनी नोटबुक में हाथ से लिखा था, और ये प्रश्न 03.05.2026 को आयोजित NEET-UG 2026 परीक्षा के वास्तविक प्रश्न पत्र से हूबहू मेल खाते हैं।
गहन पूछताछ के बाद श्री पी.वी. कुलकर्णी को पुणे में गिरफ्तार कर लिया गया है। वे मूल रूप से लातूर के रहने वाले हैं।
पिछले 24 घंटों में, CBI ने देश भर में कई स्थानों पर तलाशी भी ली है और कई आपत्तिजनक दस्तावेज, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट और मोबाइल फोन जब्त किए हैं। जब्त की गई वस्तुओं का विस्तृत फोरेंसिक और तकनीकी विश्लेषण किया जा रहा है.
यह ख़बर बिल्कुल अभी आई है और इसे सबसे पहले आप News18Hindi पर पढ़ रहे हैं. जैसे-जैसे जानकारी मिल रही है, हम इसे अपडेट कर रहे हैं. ज्यादा बेहतर एक्सपीरिएंस के लिए आप इस खबर को रीफ्रेश करते रहें, ताकि सभी अपडेट आपको तुरंत मिल सकें. आप हमारे साथ बने रहिए और पाइए हर सही ख़बर, सबसे पहले सिर्फ Hindi.News18.com पर…
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||


