Image Slider

होमताजा खबरदेशLive: वेणुगोपाल-सतीशन या चेन्निथला में कौन अगला केरल CM? आज खत्म होगा सस्पेंस

Last Updated:

Kerala CM Name Announcement Live: कांग्रेस आज केरल के नए मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान कर सकती है. मुख्यमंत्री पद की दौड़ में वीडी सतीशन, केसी वेणुगोपाल और रमेश चेन्निथला सबसे बड़े दावेदार माने जा रहे हैं. पिछले न…और पढ़ें

Live: वेणुगोपाल-सतीशन या चेन्निथला में कौन अगला केरल CM? आज खत्म होगा सस्पेंसZoom

केरल के नए मुख्यमंत्री के नाम का आज ऐलान हो सकता है. (फाइल फोटो PTI)

Kerala CM Name Announcement Live: केरल की राजनीति में इस समय सबसे बड़ा सवाल यही है कि कांग्रेस आखिर मुख्यमंत्री पद के लिए किस चेहरे पर दांव लगाएगी. पिछले नौ दिनों से दिल्ली से लेकर तिरुवनंतपुरम तक सिर्फ एक ही चर्चा चल रही है. क्या राहुल गांधी अपने भरोसेमंद केसी वेणुगोपाल को आगे बढ़ाएंगे, क्या विपक्ष के नेता वीडी सतीशन को मेहनत का इनाम मिलेगा या फिर पार्टी अनुभव के नाम पर रमेश चेन्निथला को मौका देगी? कांग्रेस के भीतर चली लंबी लॉबिंग, बंद कमरे की बैठकों और नेताओं की दिल्ली दौड़ ने इस फैसले को और ज्यादा दिलचस्प बना दिया है. राजनीतिक गलियारों में इसे सिर्फ मुख्यमंत्री चयन नहीं बल्कि कांग्रेस के भविष्य की दिशा तय करने वाला फैसला माना जा रहा है. यही वजह है कि पार्टी हाईकमान हर कदम बेहद सावधानी से उठा रहा है. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी लगातार वरिष्ठ नेताओं से बातचीत कर रहे हैं. अब गुरुवार को आखिरकार वह पल आने वाला है, जब केरल को अपना नया मुख्यमंत्री चेहरा मिल जाएगा. कांग्रेस विधायक दल की बैठक से पहले दिल्ली में हलचल तेज है और पार्टी कार्यकर्ताओं की नजर सिर्फ हाईकमान के फैसले पर टिकी हुई है.

दिल्ली में बुधवार को भी देर रात तक बैठकों का दौर चला. राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बीच करीब 40 मिनट तक चर्चा हुई. इससे पहले शनिवार को तीनों दावेदारों वीडी सतीशन, केसी वेणुगोपाल और रमेश चेन्निथला ने अलग-अलग मुलाकात कर अपनी दावेदारी मजबूती से रखी थी. सूत्रों के मुताबिक केसी वेणुगोपाल को बड़ी संख्या में विधायकों का समर्थन हासिल है. वे राहुल गांधी के करीबी माने जाते हैं और संगठन पर उनकी मजबूत पकड़ है. वहीं वीडी सतीशन को उस नेता के तौर पर देखा जा रहा है जिन्होंने विपक्ष के नेता रहते हुए वाम मोर्चा सरकार के खिलाफ लगातार आक्रामक राजनीति की. दूसरी तरफ रमेश चेन्निथला अपने अनुभव, वरिष्ठता और स्वीकार्यता के आधार पर दावा पेश कर रहे हैं. कांग्रेस प्रवक्ता जयराम रमेश ने साफ कर दिया है कि हाईकमान चर्चा पूरी कर चुका है और गुरुवार को मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान कर दिया जाएगा. माना जा रहा है कि तिरुवनंतपुरम में होने वाली कांग्रेस विधायक दल की बैठक में ‘सीलबंद लिफाफे’ से नए मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा हो सकती है.

दिल्ली से तिरुवनंतपुरम तक तेज हुई राजनीतिक हलचल

केरल के नए मुख्यमंत्री को लेकर कांग्रेस के भीतर जबरदस्त राजनीतिक गतिविधियां देखने को मिलीं. पिछले कई दिनों से पार्टी के वरिष्ठ नेता लगातार दिल्ली पहुंच रहे थे और हाईकमान के साथ बैठकें कर रहे थे. राहुल गांधी ने पहले केरल कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं से राय ली और फिर अंतिम चर्चा मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ की. पार्टी सूत्रों का कहना है कि हाईकमान ऐसा चेहरा चुनना चाहता है जो 2026 के विधानसभा चुनावों तक संगठन और सरकार दोनों को मजबूत तरीके से संभाल सके. कांग्रेस और UDF के समर्थकों के बीच भी फैसले को लेकर उत्सुकता बनी हुई है. अब सबकी नजर गुरुवार की विधायक दल बैठक पर टिकी हुई है, जहां केरल की नई सरकार के चेहरे से पर्दा उठ सकता है.

Kerala CM News Live: UDF सरकार में दो मंत्री पद की मांग करेगा केरल कांग्रेस (J): पी जे जोसेफ

केरल मुख्यमंत्री ऐलान लाइव: केरल में UDF की सरकार बनने की तैयारी के बीच केरल कांग्रेस (J) ने दो मंत्री पदों की मांग दोहराई है. पार्टी अध्यक्ष पी जे जोसेफ ने कहा कि उनकी पार्टी UDF बैठक में दो मंत्रिपदों का दावा पेश करेगी. विधानसभा चुनाव में UDF को 140 में से 102 सीटें मिली हैं, जबकि केरल कांग्रेस (J) के खाते में 7 विधायक आए हैं. जोसेफ ने उम्मीद जताई कि कांग्रेस नेतृत्व मुख्यमंत्री चुनते समय सहयोगी दलों की राय का भी सम्मान करेगा. उन्होंने NSS महासचिव जी सुकुमारन की उस टिप्पणी पर भी प्रतिक्रिया दी, जिसमें UDF सहयोगियों, खासकर IUML, पर मुख्यमंत्री चयन में दखल का आरोप लगाया गया था. जोसेफ ने कहा कि उनकी पार्टी ने केवल इतना सुझाव दिया था कि मुख्यमंत्री चुने हुए विधायकों में से होना चाहिए. उन्होंने यह भी संकेत दिए कि UDF नेताओं का प्रतिनिधिमंडल राज्यपाल से भी मुलाकात कर सकता है, इसी वजह से तिरुवनंतपुरम में बैठक रखी गई है.

Kerala CM Announcement Live: केरल कांग्रेस ने राज्यपाल से मांगा समय, आज हो सकती है मुलाकात

केरल मुख्यमंत्री ऐलान लाइव: केरल में सरकार गठन की हलचल के बीच कांग्रेस ने राज्यपाल कार्यालय से आज मुलाकात के लिए समय मांगा है. सूत्रों के मुताबिक राज्यपाल की ओर से पार्टी को समय भी दे दिया गया है. माना जा रहा है कि कांग्रेस विधायक दल की बैठक के बाद पार्टी नेतृत्व सरकार गठन से जुड़े अगले कदमों को लेकर राज्यपाल से मुलाकात कर सकता है.

Kerala CM News Live: केरल में आज CM चेहरे पर लगेगी मुहर, कांग्रेस विधायक दल की अहम बैठक

केरल मुख्यमंत्री ऐलान लाइव: केरल को आज नया मुख्यमंत्री मिल सकता है, क्योंकि कांग्रेस विधायक दल (CLP) की अहम बैठक आज दोपहर KPCC मुख्यालय में होने जा रही है. बैठक दोपहर 1 बजे आयोजित होगी, जिसकी घोषणा एक दिन पहले KPCC प्रमुख सनी जोसेफ ने की थी. कई दौर की चर्चाओं और मंथन के बाद कांग्रेस हाईकमान ने संकेत दिए हैं कि गुरुवार को मुख्यमंत्री पद के नाम को अंतिम रूप दे दिया जाएगा. यह जानकारी कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की दिल्ली में हुई बैठक के बाद दी. हालांकि कांग्रेस नेतृत्व वाला UDF विधानसभा चुनाव में दो-तिहाई बहुमत हासिल कर चुका है लेकिन अंदरूनी लॉबिंग और कार्यकर्ताओं के विरोध के चलते मुख्यमंत्री चेहरे पर फैसला टलता रहा. मुख्यमंत्री पद की दौड़ में AICC महासचिव केसी वेणुगोपाल, पूर्व नेता प्रतिपक्ष वी.डी. सतीशन और वरिष्ठ नेता रमेश चेन्निथला प्रमुख दावेदार माने जा रहे हैं.

Kerala CM Announcement Live: केरल में मंत्री नहीं होने से शिक्षा विभाग प्रभावित: CPM नेता शिवनकुट्टी

केरल मुख्यमंत्री ऐलान लाइव: केरल में विधानसभा चुनाव नतीजों के 10 दिन बाद भी नई सरकार और मंत्रिमंडल का गठन नहीं होने पर CPM नेता वी. शिवनकुट्टी ने चिंता जताई है. पूर्व सामान्य शिक्षा मंत्री शिवनकुट्टी ने कहा कि मंत्री के अभाव में जनरल एजुकेशन डिपार्टमेंट का कामकाज प्रभावित हो रहा है. उन्होंने फेसबुक पोस्ट में लिखा कि इस समय विभाग में कई अहम फैसलों के लिए मंत्री स्तर के हस्तक्षेप की जरूरत है, खासकर SSLC परीक्षा परिणाम घोषित करने को लेकर. उनके मुताबिक लाखों छात्र और अभिभावक रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन मंत्री नहीं होने से निर्णय प्रक्रिया धीमी पड़ गई है. शिवनकुट्टी ने यह भी दावा किया कि नए शैक्षणिक सत्र से पहले स्कूलों की फिटनेस और अन्य तैयारियों का काम भी प्रभावित हो रहा है.

Kerala CM News Live: केरल CM चेहरे पर राहुल-खड़गे की अंतिम बैठक, कांग्रेस में मंथन तेज

केरल मुख्यमंत्री ऐलान लाइव: केरल के अगले मुख्यमंत्री के नाम पर जारी सस्पेंस के बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात कर अंतिम दौर की चर्चा की. यह बैठक करीब 40 मिनट तक चली, लेकिन इसके बाद कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया. विधानसभा चुनाव में यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (UDF) को दो-तिहाई बहुमत मिलने के बावजूद कांग्रेस अब तक मुख्यमंत्री चेहरे पर फैसला नहीं कर पाई है. राहुल गांधी इससे पहले केरल के कई वरिष्ठ नेताओं और पूर्व प्रदेश अध्यक्षों से भी मुलाकात कर जमीनी स्थिति का फीडबैक ले चुके हैं. पार्टी कार्यकर्ताओं के विरोध और अंदरूनी खींचतान के चलते हाईकमान पर दबाव बढ़ा है. मुख्यमंत्री पद की दौड़ तब और तेज हो गई जब AICC महासचिव केसी वेणुगोपाल ने भी अपनी दावेदारी पेश कर दी, जिन्हें बड़ी संख्या में कांग्रेस विधायकों का समर्थन मिलने की बात कही जा रही है.

Kerala CM Announcement Live: CM पद या फिर कुछ नहीं- वी.डी. सतीशन अड़े

केरल मुख्यमंत्री ऐलान लाइव: केरल में मुख्यमंत्री पद को लेकर कांग्रेस के भीतर सियासी हलचल तेज हो गई है. सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री पद के दावेदार माने जा रहे वी.डी. सतीशन ने अपना रुख और सख्त कर लिया है. उनके करीबी सूत्रों का दावा है कि सतीशन अब किसी अन्य पद को स्वीकार करने के मूड में नहीं हैं और केवल मुख्यमंत्री पद चाहते हैं. हालांकि पार्टी हाईकमान फिलहाल अलग रणनीति पर विचार कर रहा है. ऐसे में कांग्रेस के भीतर नेतृत्व को लेकर खींचतान और तेज होती दिखाई दे रही है.

Kerala CM Announcement Live: केरल में आज कांग्रेस विधायक दल की बैठक, CM चेहरे पर लग सकती है मुहर

केरल मुख्यमंत्री ऐलान लाइव: केरल में नए मुख्यमंत्री के नाम को लेकर जारी सस्पेंस आज खत्म हो सकता है. कांग्रेस विधायक दल (CLP) की अहम बैठक गुरुवार दोपहर तिरुवनंतपुरम स्थित KPCC मुख्यालय में आयोजित होगी, जिसमें विधायक दल का नेता चुना जाएगा. KPCC प्रमुख सनी जोसेफ ने बुधवार को जारी बयान में बताया कि बैठक 14 मई को दोपहर 1 बजे होगी. माना जा रहा है कि इसी बैठक के बाद कांग्रेस अपने मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के नाम का ऐलान कर सकती है. विधानसभा चुनाव नतीजों के करीब 10 दिन बाद पार्टी हाईकमान अब अंतिम फैसला लेने की तैयारी में है.

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||