Last Updated:
IPL 2026 Virat Kohli: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 57वें मैच में विराट कोहली ने कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ बेहतरीन शतकीय पारी खेली. इससे पहले विराट लगातार दो मैचों में शून्य पर आउट हुए थे. ऐसे में विराट ने मैच में जैसे ही अपना पहला रन पूरा किया उन्होंने उसका जश्न मनाया, लेकिन शतक पूरा होने के समय वह शांत थे.
विराट कोहली ने पहले रन पर बनाया जश्न
दरअसल, केकेआर के खिलाफ मुकाबले से पहले विराट कोहली बैक टू बैक दो मैचों में शून्य पर आउट हुए थे. ऐसे में विराट ने केकेआर के खिलाफ जैसे ही अपना खाता खोला उन्होंने अपने पहले रन को सेलिब्रेट किया, लेकिन जब उन्होंने शतक पूरा किया तो वह शांत रहे क्योंकि वह टीम को जीत दिलाने पर फोकस करना चाहते थे. इसके बाद विराट ने दमदार बल्लेबाजी करते हुए शतक पूरा कर अपनी टीम को 6 विकेट से जीत दिलाई. विराट कोहली ने केकेआर के खिलाफ मैच में 60 गेंद में 105 रनों की दमदार पारी खेली, जिसमें 11 चौके 3 छक्के भी शामिल थे.
Celebrate every run like Virat Kohli 😅
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



