Prateek Yadav Aparna Wedding Photos: समाजवादी पार्टी के संस्थापक नेताजी मुलायम सिंह यादव के दूसरे बेटे प्रतीक यादव का निधन राजधानी लखनऊ में संदिग्ध परिस्थितियों में हो गया है. लेकिन उनकी यादें हर किसी के जहन में अभी अभी बरकरार बनी हुई है. प्रतीक यादव का उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के सैफई से गहरा लगाव रहा है. प्रतीक यादव और अपर्णा की भव्य शादी सैफई महोत्सव पंडाल में भव्यता पूर्ण ढंग से संपन्न हुई थी. 4 दिसंबर 2011 को इटावा के सैफई महोत्सव पंडाल में भव्यतापूर्ण ढंग से प्रतीक यादव और अपर्णा यादव की शादी संपन्न हुई थी. शादी में खासतौर पर इटावा की फेमस डिस मट्ठे के आलू बने थे. शादी की तस्वीरों में यादव परिवार बेहद खुश दिख रहा है.
नेता जी के दूसरे बेटे प्रतीक यादव की शादी मे मेगा स्टार अमिताभ बच्चन, उनकी बीबी जया बच्चन, महशूर उधोग पति अनिल अंबानी के अलावा सहारा श्री सुब्रत राय, गुडडू राजा बुंदेला,उद्योगपति एस डालमिया, अमर सिंह, आदि नामी हस्तियां शामिल होने को पहुंची थी.
नेताजी के परिवार के फोटोग्राफर अर्शी बताते है कि प्रतीक यादव और अपर्णा की शादी सैफई महोत्सव पंडाल में भव्यता पूर्ण ढंग से आयोजित की गई थी, जिसमें देश की नामचीन मशहूर हस्तियां शामिल होने के लिए पहुंची हुई थी.सभी ने प्रतीक यादव और अपर्णा यादव को नई जिंदगी की शुरुआत के लिए अपना अपना आशीर्वाद दिया था.
उस समय खींची गई ढेर सारी फोटो आज भी उनके रिकॉर्ड में सुरक्षित रखी हुई है. आज प्रतीक यादव के निधन के बाद उन्हें बेहद अफसोस हो रहा है. मात्र 38 साल की उम्र में ही प्रतीक यादव दुनिया से विदा हो गए हैं, ऐसी उम्मीद कतई नहीं थी. समाजवादी पार्टी सैफई के ब्लॉक अध्यक्ष संतोष शाक्य बताते हैं कि अपनी शादी की व्यवस्था देखने के लिए खुद प्रतीक यादव देर रात सैफई महोत्सव पंडाल में पहुंच गए थे, जहां पर एक बड़ी कढ़ाई में मट्ठे के आलू बनाए जा रहे थे.
Add News18 as
Preferred Source on Google
प्रतीक यादव ने उनसे पूछा कि क्या बना रहे हैं तो उन्हें बताया गया कि यह इस इलाके की सबसे लोकप्रिय सब्जी मट्ठे के आलू है जिसको लोगों के खाने के लिए बनाया जा रहा है. संतोष शाक्य की बात को सुनने के बाद प्रतीक यादव ने उनसे कहा कि मट्ठे के आलू का सेवन तो कराओ कैसे होते हैं मट्ठे के आलू. मट्ठे के आलू का आनंद लेने के बाद प्रतीक यादव बेहद खुश नजर आए और बोले कि बहुत अच्छी है मट्ठे के आलू की सब्जी.
संतोष शाक्य ने इसके अलावा प्रतीक यादव से जुड़ी हुई तमाम स्मृतियों को साझा करते हुए बताया कि सैफई में जब भी कोई भी छोटा बड़ा आयोजन होता था, तो प्रतीक और अपर्णा हर आयोजन में शामिल होने के लिए पहुंचा करते थे. सैफई में लोकसभा विधानसभा चुनाव वोटिंग करने के लिए भी प्रतीक यादव अपर्णा यादव के साथ आया करते थे. जब भी प्रतीक यादव और अपर्णा यादव सैफई आते थे तो नेताजी वाली कोठी में ही दोनों लोग रुक कर जाते थे.
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



