Prateek Yadav Death News Live: समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के भाई और भाजपा महिला नेता अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव का निधन हो गया है. बुधवार की सुबह 6 बजे उनकी मौत हो गई है. फिलहाल परिजन उनके शव को …और पढ़ें
Prateek Yadav Death News Live: अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव का 38 की उम्र में निधन हो गया है. प्रतीक यादव के निधन की खबर मिलते ही समाजवादी पार्टी में शोक की लहर दौड़ गई है. यहां पढ़ें पल-पल के अपडेट्स…
Prateek Yadav Death: प्रतीक यादव का हुआ निधन
समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के बेटे और भाजपा नेता अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव का लखनऊ के सिविल अस्पताल में निधन हो गया. प्रतीक यादव के शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया,जिसकी फुटेज सामने आई है.
#WATCH लखनऊ, उत्तर प्रदेश: समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के बेटे और भाजपा नेता अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव का लखनऊ के सिविल अस्पताल में निधन हो गया।
(लखनऊ सिविल अस्पताल के बाहर की वीडियो) pic.twitter.com/htaOL2OKeH
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 13, 2026
Prateek Yadav Death: प्रतीक यादव के ड्राइवर ने डॉक्टर को किया था फोन
प्रतीक यादव के ड्राइवर ने सिविल अस्पताल के डायरेक्टर को फोन किया कि भईया की तबीयत खराब है, जल्दी चलिए. इसके बाद हमारे यहां से उनके घर गए तो बॉडी में कुछ था ही नहीं. फिर अस्पताल ले गए. वहां भी कुछ रिस्पांस नहीं मिला. इसके बाद परिवार ने पोस्टमार्टम कराया और शव को लेकर घर चले गए.
Prateek Yadav Death News Live: प्रतीक यादव की मौत पर क्या बोले सिविल अस्पताल के डॉक्टर
सिविल अस्पताल के निदेशक डॉक्टर जीपी गुप्ता ने न्यूज18 इंडिया के साथ एक्सक्लूसिव बातचीत की है. उन्होंने कहा कि सस्पेक्टेड प्वाइजनिंग का मामला हो सकता है. पोस्टमार्टम के बाद सिविल अस्पताल से शव को घर ले जाया गया है.
Prateek Yadav Death News Live: लखनऊ के सिविल अस्पताल में हुई मौत
समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के भाई और भाजपा नेता अपर्णा यादव के पति का निधन हो गया. लखनऊ के सिविल अस्पताल में उनकी मौत हुई है. बताया जा रहा है कि प्रतीक को ब्रॉट डेड लाया गया था.
Prateek Yadav Death News: बीते कुछ दिनों से प्रतीक यादव की थी तबीयत खराब
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बीते कुछ दिनों से उनकी तबीयत खराब चल रही थी, जिसका इलाज चल रहा था. आज यानी कि बुधवार की सुबह उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. प्रतीक यादव के निधन की खबर मिलते ही यादव परिवार और समाजवादी पार्टी के समर्थकों में शोक की लहर दौड़ गई है.
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



