Image Slider

No FIR Registered in Factory Blast Case



साहिबाबाद। लिंकरोड थाना क्षेत्र के औद्योगिक क्षेत्र साइट चार स्थित मैडोर्स रिन्यूवल एनर्जी फैक्टरी में कंप्रेसर फटने के मामले में अब तक प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई है। अभी तक किसी भी मृतक या घायल के परिवार वालों ने तहरीर नहीं दी है। सात मई की शाम करीब 6ः45 बजे ठंडे पानी की मशीन बनाने वाली फैक्टरी में अचानक तेज धमाका हुआ था। कंप्रेसर फटने की वजह से दो टेक्नीशियन इमरान और त्रिभुवन की मौत हो गई थी और तीसरा टेक्नीशियन बांके बिहारी घायल है। इसके बाद फैक्टरी संचालक ने मृतकों को दस-दस लाख रुपये और घायलों को दो-दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता करने का आश्वासन दिया है। प्रभारी एसपी साहिबाबाद अमित सक्सेना ने बताया कि मामले में अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। अगर कोई शिकायत मिलती है तब आगे की कार्रवाई की जाएगी। हालांकि, मुआवजे की बात पर पीड़ित परिवारों व कंपनी प्रबंधन के बीच समझौता हो गया है।

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||