Image Slider

Following a complaint, the corporation removed the encroachment on the drain.



इंदिरापुरम। नगर निगम ने शुक्रवार को नीतिखंड़ एक और शक्तिखंड स्वर्ण जयंती पार्क के पास अवैध रूप से किए गए अतिक्रमण को हटा दिया। यहां पर कुछ लोगों ने जीडीए के खाली फ्लैटों में झुग्गियां बनाकर अतिक्रमण कर लिया था। इसी के पास नाले पर नहाने के लिए कच्चा अतिक्रमण और शौचालय आदि बना लिए थे। नगर निगम ने इन स्थानों से अतिक्रमण हटा दिया और चेतावनी दी कि यदि फिर से ऐसा किया गया तो कठोर कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि स्थानीय निवासी सुदर्शन अवस्थी ने जीडीए और नगर निगम से इसकी शिकायत की है। उनके अलावा भी कई लोग शिकायत कर चुके थे और इसी का संज्ञान लेकर अधिकारियों ने कार्रवाई की।

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||