Image Slider

खोड़ा। क्षेत्र के शीतल विहार निवासी अमन सिंह ने क्रिप्टो करंसी के झांसे में आकर 99 हजार रुपये गंवा दिए। फर्रूखाबाद निवासी उदल सिंह पर ठगी का आरोप लगाया है। मामला 31 जनवरी का है और पुलिस ने तीन माह बाद प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है।

पीड़ित अमन सिंह ने बताया कि 31 जनवरी को उनका उदल सिंह से संपर्क हुआ था। क्रिप्टो करेंसी (यूएसडीटी) खदीदने को लेकर दोनों के बीच बात हुई थी। उदल सिंह के बताए खाते में 99 हजार रुपये भेज दिए। वह काफी समय तक टालमटोल करता रहा। जब उन्हें क्रिप्टो करंसी नहीं मिली तो आरोपी से अपने रुपये वापस मांगे। आरोप है कि उदल सिंह ने रुपये भी वापस करने से इन्कार कर दिया। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि मामले की शिकायत थाने पर छह मई को मिली तो प्राथमिकी दर्ज की गई। मोबाइल सर्विलांस लगाकर आरोपी की तलाश की जा रही है।

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||