Image Slider

Truck Crashes Through Barrier, Strikes Two Personnel



गाजियाबाद। मेरठ रोड पर चल रहे एनसीआरटीसी के निर्माण कार्य के दौरान सोमवार देर रात तेज रफ्तार ट्रक ने कंक्रीट का बैरियर तोड़ते हुए दो कर्मचारियों को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए। निर्माण कार्य कर रही एप्को इंफ्राटेक प्राइवेट लिमिटेड में प्रशासनिक प्रबंधक के पद पर कार्यरत राजकुमार शर्मा ने मधुबन बापूधाम थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। एसीपी कविनगर सूर्यबली मौर्य ने बताया कि राजकुमार शर्मा के मुताबिक हादसे में गणेश और अशोक कुमार सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||