Last Updated:
पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर आजम ने आखिरकार अपनी पहली टी20 ट्रॉफी जीत ली. पाकिस्तान सुपर लीग के फाइनल मे पेशावर जल्मी ने हैदराबाद किंग्समेन को पांच विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया. यह दूसरी बार है जब टीम ने यह ट्रॉफी जीती है. मोहसिन नकवी के हाथों से बाबर ने इस ट्रॉफी को लिया.
बाबर आजम ने बतौर कप्तान जीता पहला टी20 खिताब, मोहसिन नकवी ने दी ट्रॉफी
जल्मी की टीम ने दूसरी बार पाकिस्तान सुपर लीग का खिताब जीता है. 2017 के बाद पहली बार उन्होंने ट्रॉफी अपने नाम की. बाबर आजम पहले भी दो बार पीएसएल जीत चुके हैं, लेकिन बतौर कप्तान यह उनकी पहली ट्रॉफी थी. इसी वजह से इस साल का यह टूर्नामेंट उनके लिए इतना खास बन गया है. फाइनल में आरोन हार्डी ने गेंद और बल्ले दोनों से अहम भूमिका निभाई. उन्होंने 27 रन देकर 4 विकेट लिए और हैदराबाद की टीम को 18 ओवर में 129 रन पर रोक दिया. साइम अयूब ने 54 रनों की जुझारू पारी खेली, लेकिन लगातार विकेट गिरने से हैदराबाद की उम्मीदें कमजोर पड़ गईं.
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



