Image Slider

-विश्वविद्यालय ने उपस्थिति पूरी न करने वाले छात्रों की संभावित सूची की जारी

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (डीटीयू) स्नातक बीटेक कोर्सेज के 600 से अधिक छात्र परीक्षा नहीं दे सकेंगे। इस संबंध में डीटीयू ने छात्रों को लेकर संभावित डिटेंशन सूची जारी की है। विश्वविद्यालय के आदेश के अनुसार जून 2026 में आयोजित होने वाली इवन सेमेस्टर की अंतिम परीक्षा में बैठने के लिए यह छात्र पात्र नहीं होंगे।

इसको लेकर विश्वविद्यालय ने बीटेक के अलग-अलग पाठ्यक्रमों के 643 छात्रों की सूची जारी की है। यह कार्रवाई छात्रों की उपस्थिति पूरी न होने पर संबंधित पाठ्यक्रमों के समन्वयकों की सिफारिश पर विभाग प्रमुखों ने की है। इसके अलावा डीटीयू ने पीजी सिविल इंजीनियरिंग, एप्लाइड मैथमेटिक्स और यूएसएमई के 65 छात्रों के मई 2026 के परीक्षा परिणाम पर भी रोक लगाई है। विश्वविद्यालय ने यह कार्रवाई छात्रों की उपस्थिति पूरी न होने को लेकर की है।

28 छात्रों को फीस जमा करने का नोटिस : विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 में जेएसी के माध्यम से दाखिला लेने वाले प्रथम वर्ष बीटेक छात्रों के लिए बकाया फीस जमा करने को लेकर अंतिम नोटिस जारी किया है। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार 28 छात्रों ने अब तक अपनी वार्षिक शैक्षणिक फीस की शेष राशि जमा नहीं की है। विश्वविद्यालय ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए फीस बकाया छात्रों को 15 मई 2026 तक शेष फीस जमा करने का निर्देश दिया है।

नोटिस में कहा गया है कि निर्धारित तिथि तक भुगतान नहीं करने वाले छात्रों को 10 हजार रुपये लेट फीस के साथ बकाया राशि जमा करनी होगी।प्रशासन ने छात्रों से तय समय सीमा के भीतर भुगतान सुनिश्चित करने की अपील की है, ताकि आगे किसी प्रकार की प्रशासनिक कार्रवाई से बचा जा सके।

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||