‘दो स्टूलों को मिलाने से कुर्सी नहीं बनती’ एक साथ दिखे यूपी के डिप्टी सीएम, तो अखिलेश यादव ने ली चुटकी
Image Slider
Last Updated:
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक का एक वीडियो शेयर कर सियासी तंज कसा है. कुशीनगर में शूट इस वीडियो पर सोशल मीडिया में तेजी से प्रतिक्रियाएं आ रही हैं और इसे हजारों लोग देख चुके हैं.
सपा चीफ अखिलेश यादव ने एक्स पर एक वीडियो शेयर किया है जो इस वक्त तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में केशव प्रसाद मोर्य और ब्रजेश पाठक एक साथ किसी पार्क में टहलते नजर आ रहे हैं और कुछ बातें कर रहे हैं, तो वहीं इस वीडियो को अखिलेश यादव ने अपने ट्विटर पर शेयर किया है, जिसमें एक तंज भरा गाना भी सुनाई दे रहा है जिसके बोल हैं.. दुनिया के ठगों से बचना जरा इनके है दिल में पाप भरा…
इस वीडियो को सपा चीफ ने कैप्शन देते हुए लिखा..दो स्टूलों को मिलाने से कुर्सी नहीं बनती!