Image Slider

बरगी डैम में डूबने से पहले क्रूज पर सवार पर्यटकों के वीडियो सामने आए हैं।

मध्य प्रदेश के जबलपुर स्थित बरगी डैम में गुरुवार शाम क्रूज डूबने से ठीक पहले के दो वीडियो सामने आए हैं। पहले वीडियो में क्रूज के अंदर का नजारा दिख रहा है, जिसमें टूरिस्ट म्यूजिक और मस्ती में डूबे नजर आ रहे हैं। इसमें दिख रहा है कि क्रूज में मौजूद ज्य

.

दूसरे वीडियो में मौसम का खतरनाक रूप दिखाई दे रहा है। तेज हवा, आंधी और ऊंची उठती लहरें क्रूज के अंदर तक घुस रही थीं। साफ तौर पर हालात बिगड़ते नजर आ रहे थे, लेकिन इसके बावजूद क्रूज को किनारे लाने की कोशिश नहीं की गई।

हादसे में बचकर लौटे लोगों ने खुलासा किया है कि मौसम खराब होने के बावजूद कैप्टन ने क्रूज को किनारे लगाने का फैसला नहीं लिया। हवा और लहरें लगातार तेज होती जा रही थीं, लेकिन क्रूज आगे बढ़ता रहा। कुछ ही सेकंड्स में क्रूज अनियंत्रित हुआ और देखते ही देखते बरगी डैम के गहरे पानी में समा गया।

देखिए, 4 तस्वीरें…

बरगी डैम की लहरों को चीरते हुए क्रूज आगे बढ़ रहा था। पानी इसके अंदर तक आ रहा था।

क्रूज पर सवार कुछ लोग गाने गा रहे थे, कुछ बातचीत करने में मशगूल थे।

क्रूज पर सवार कुछ लोग गाने गा रहे थे, कुछ बातचीत करने में मशगूल थे।

क्रूज के टॉप फ्लोर पर बैठे लोग मौज-मस्ती के फुल मूड में थे।

क्रूज के टॉप फ्लोर पर बैठे लोग मौज-मस्ती के फुल मूड में थे।

महिलाएं क्रूज के किनारे खड़े होकर नजारों का लुत्फ उठा रही थीं।

महिलाएं क्रूज के किनारे खड़े होकर नजारों का लुत्फ उठा रही थीं।

हादसे से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…

MP के जबलपुर में क्रूज डूबा, 9 शव मिले

मध्य प्रदेश के जबलपुर स्थित बरगी डैम में गुरुवार शाम करीब 5 बजे पर्यटन विभाग का एक क्रूज अचानक आई तेज आंधी के चलते डूब गया। अब तक 9 शव मिल चुके हैं। 28 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया। प्रशासन के मुताबिक, तीन बच्चों सहित 4 लोग लापता हैं। बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त क्रूज में लगभग 43 से 47 पर्यटक थे। टिकट सिर्फ 29 लोगों की कटी थी। पढ़ें पूरी खबर…

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||