Image Slider

Last Updated:

May 2026 Movie Releases: मई 2026 फिल्म प्रेमियों के लिए बेहद खास साबित होने वाला है. इस महीने बॉलीवुड, हॉलीवुड और साउथ सिनेमा की कई बड़ी फिल्में सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही हैं. रोमांस, थ्रिलर, हॉरर, कॉमेडी और ऐतिहासिक ड्रामा जैसे हर जॉनर की फिल्में दर्शकों को देखने को मिलेंगी. खास बात यह है कि कई बड़ी फ्रेंचाइजी की वापसी भी इसी महीने हो रही है, जिनका फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे थे. चलिए बताते हैं वो कौन-कौन सी फिल्में हैं…

नई दिल्ली. मई 2026 की शुरुआत ही बॉक्स ऑफिस पर बड़े धमाके के साथ होने जा रही है. महीने के पहले ही दिन सिनेमाघरों में रोमांस, ऐतिहासिक ड्रामा, स्पाई थ्रिलर और हॉलीवुड सीक्वल्स का जबरदस्त मुकाबला देखने को मिलेगा. एक तरफ 20 साल बाद फैशन की दुनिया को फिर पर्दे पर लाने वाली चर्चित हॉलीवुड फिल्म रिलीज हो रही है, तो दूसरी तरफ मलयालम सिनेमा के दो दिग्गज सितारे लंबे समय बाद साथ नजर आएंगे. इसी दिन एक ऐतिहासिक किरदार पर बनी भव्य फिल्म भी दस्तक देगी, जबकि बॉलीवुड में एक नई रोमांटिक जोड़ी अपनी किस्मत आजमाती दिखाई देगी. यानी 1 मई को ही सिनेमाघरों में हर तरह का मसाला मौजूद रहेगा. लेकिन असली सरप्राइज तो महीने के आगे के हफ्तों में छिपा है, जहां एक ऐसी फिल्म आने वाली है, जिसे साल की सबसे धमाकेदार रिलीज माना जा रहा है.
महीने की शुरुआत में 1 मई को चार बड़ी फिल्मों ने धमाका किया है.सबसे ज्यादा चर्चा मलयालम सुपरस्टार ममूटी और मोहनलाल की फिल्म ‘पैट्रियट’ (Patriot) को लेकर है. 18 साल बाद दोनों दिग्गज साथ आए हैं, जिसे लेकर फैंस में काफी उत्साह है. इस राजनीतिक जासूसी थ्रिलर का बजट 125 करोड़ रुपये से भी ज्यादा है. फिल्म 1 मई को रिलीज हुई है और इसके 8 करोड़ रुपये की ओपनिंग करने का अनुमान है.
इसी दिन यानी 1 मई को रितेश देशमुख की ऐतिहासिक ड्रामा फिल्म ‘राजा शिवाजी’ (Raja Shivaji) भी रिलीज हुई है. वह छत्रपति शिवाजी महाराज की भूमिका निभाते नजर आएंगे. खास बात यह है कि फिल्म का निर्देशन और लेखन भी उन्होंने ही किया है. महाराष्ट्र डे पर रिलीज हुई इस फिल्म में संजय दत्त, अभिषेक बच्चन के साथ-साथ सलमान खान का कैमियो भी है.

May 2026 movie releases, 2026 movies, May 2026 films, upcoming Bollywood movies, Hollywood releases 2026, The Devil Wears Prada 2, Patriot Malayalam movie, Mortal Kombat 2 film

Add News18 as
Preferred Source on Google

May 2026 movie releases, 2026 movies, May 2026 films, upcoming Bollywood movies, Hollywood releases 2026, The Devil Wears Prada 2, Patriot Malayalam movie, Mortal Kombat 2 film

1 मई को ही आमिर खान प्रोडक्शंस की फिल्म ‘एक दिन’ भी रिलीज हुई है, जिसमें साई पल्लवी हिंदी सिनेमा में डेब्यू कर रही हैं. यह थाई फिल्म ‘वन डे’ की रीमेक है, जो जापान की हॉक्काइडो में सेट एक रोमांटिक कहानी है. फिल्म को इंडियन ऑडियंस के लिए ढाला गया है.

May 2026 movie releases, 2026 movies, May 2026 films, upcoming Bollywood movies, Hollywood releases 2026, The Devil Wears Prada 2, Patriot Malayalam movie, Mortal Kombat 2 film

इन तीनों के अलावा, 1 मई को हॉलीवुड की बहुप्रतीक्षित ‘द डेविल वियर्स प्रादा 2’ (The Devil Wears Prada 2) भी 20 साल बाद सिनेमाघरों में वापसी कर रही है, जिसमें ऐनी हैथवे, मेरिल स्ट्रीप और एमिली ब्लंट अपनी पुरानी भूमिकाओं में वापस आ रही हैं.

May 2026 movie releases, 2026 movies, May 2026 films, upcoming Bollywood movies, Hollywood releases 2026, The Devil Wears Prada 2, Patriot Malayalam movie, Mortal Kombat 2 film

महीने के दूसरे शुक्रवार को यानी 8 मई को ‘द शीप डिटेक्टिव्स’ (The Sheep Detectives) नाम की बेहद अनोखी फिल्म रिलीज हो रही है, जिसमें भेड़ों का एक झुंड अपने चरवाहे की हत्या की जांच करता है.

May 2026 movie releases, 2026 movies, May 2026 films, upcoming Bollywood movies, Hollywood releases 2026, The Devil Wears Prada 2, Patriot Malayalam movie, Mortal Kombat 2 film

15 मई को एक और हॉलीवुड फिल्म रिलीज होने वाली है, ये भी एक एक्शन फिल्म है, जिसका नाम है ‘मोर्टल कोम्बैट 2’ (Mortal Kombat 2. फिल्म में जॉनी केज के किरदार में कार्ल अर्बन हैं.

May 2026 movie releases, 2026 movies, May 2026 films, upcoming Bollywood movies, Hollywood releases 2026, The Devil Wears Prada 2, Patriot Malayalam movie, Mortal Kombat 2 film

एक्शन के साथ 15 मई को कॉमेडी का भी तड़का लगने वाला है. अयुष्मान खुराना, सारा अली खान और रकुल प्रीत सिंह की कॉमेडी ‘पति पत्नी और वो दो’ रिलीज हो रही है. यह 2019 की हिट फिल्म ‘पति पत्नी और वो’ का सीक्वल है.

May 2026 movie releases, 2026 movies, May 2026 films, upcoming Bollywood movies, Hollywood releases 2026, The Devil Wears Prada 2, Patriot Malayalam movie, Mortal Kombat 2 film

महीने की सबसे बड़ी रिलीज 21 मई को आ रही है, जिसका फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं. फिल्म का नाम है ‘दृश्यम 3’ (Drishyam 3. मोहनलाल अपने सबसे आइकॉनिक किरदार जॉर्जकुट्टी के साथ लौट रहे हैं. फिल्म का टीजर 30 अप्रैल को रिलीज हुआ था, जिसमें दिखाया गया कि पुराने राज फिर से खुल रहे हैं और जॉर्जकुट्टी अब निगरानी से डर गए हैं. खास बात यह है कि फिल्म मोहनलाल के 66वें जन्मदिन यानी 21 मई के मौके पर रिलीज हो रही है.

May 2026 movie releases, 2026 movies, May 2026 films, upcoming Bollywood movies, Hollywood releases 2026, The Devil Wears Prada 2, Patriot Malayalam movie, Mortal Kombat 2 film

‘दृश्यम 3’ के रिलीज के ठीक एक दिन बाद 22 मई को धर्मा प्रोडक्शंस की ‘चांद मेरा दिल’ (Chaand Mera Dil) रिलीज होगी, जिसमें लक्ष्य और अनन्या पांडे पहली बार साथ आ रहे हैं. दर्शकों को अब चुनना होगा कि वे ग्लैमर, एक्शन, इमोशंस या हॉरर में से क्या देखना चाहते हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||