मातृ दिवस के मौके पर अमर उजाला की ओर से मेरी मां चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। शनिवार 9 मई को सेक्टर-21ए स्थित नोएडा स्टेडियम में सुबह 10 बजे से प्रतियोगिता होगी। इसके लिए शुक्रवार से पंजीकरण शुरू हो जाएंगे। पेंटिंग में रुचि रखने वाले बच्चों के लिए यह बेहद खास मौका होगा।
प्रतियोगिता में बच्चे कलाकृति के माध्यम से अपनी मां के प्रति प्यार, समर्पण को कागज पर उकेर सकेंगे। बच्चों की मां के लिए भी यह कभी न भूलने वाला एहसास होगा। इस प्रतियोगिता में रजिस्ट्रेशन करने वाले बच्चों को अपनी मां के साथ नोएडा स्टेडियम आना होगा। बच्चों के लिए ड्राइंग शीट अमर उजाला की ओर से दी जाएगी वहीं रंग बच्चों को अपने लेकर आने होंगे। एक घंटे के समय में बच्चों को अपनी मां से संबंधित कलाकृति बनानी होगी। इसमें मां का प्यार, समर्पण, एहसास आदि को रंगों के माध्यम से दर्शाया जा सकेगा।
अहम है कि पिछले वर्ष अमर उजाला की ओर से इस तरह की चित्रकला प्रतियोगिता का ऑनलाइन आयोजन किया गया था। इसमें बच्चों ने सुंदर कलाकृतियां बनाकर अमर उजाला के मोबाइल नंबर पर व्हाट्सएप की थीं।
पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह करेंगी बच्चों को सम्मानित
प्रतियोगिता में बतौर मुख्य अतिथि पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह मौजूद रहेंगी। विजेता बच्चों का चयन आर्ट एंड क्राफ्ट से जुड़े शहर के मुख्य विशेषज्ञ करेंगे। इस दौरान विजेता बच्चों को पुलिस कमिश्नर के हाथों पुरस्कृत करवाया जाएगा।
क्यूआर कोड से निशुल्क रजिस्ट्रेशन
प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए बच्चों को क्यूआर कोड के माध्यम से रजिस्ट्रेशन करना होगा। यह पूरी तरह निशुल्क है। पंजीकरण के बाद बच्चे का नाम प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियों की सूची में शामिल हो जाएगा।
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



