कितनी है रोहित शर्मा की कुल नेटवर्थ
रोहित शर्मा भारतीय क्रिकेट टीम के अमीर खिलाड़ियों में से एक हैं. एक रिपोर्ट के मुताबकि रोहित शर्मा की कुल नेटवर्थ करीब 233 करोड़ रुपए से ज्यादा है. रोहित शर्मा की कमाई की बात करें तो उसका मुख्य जरिया बीसीसीआई और आईपीएल से मिलने वाली मोटी सैलरी है. रोहित शर्मा लंबे समय से बीसीसीआई के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में टॉप कैटेगिरी में रहे हैं. इसके अलावा रोहित के मौजूदा आईपीएल सैलरी की बात करें तो वह सालाना 16.30 करोड़ रुपए है.
रोहित सिर्फ आईपीएल से अबतक 195 करोड़ रुपए कमा चुके हैं. आईपीएल और बीसीसीआई के अलावा रोहित शर्मा कई बड़े ब्रांड के लिए एंडोर्समेंट भी करते हैं. इसमें एडिडास, CEAT, ड्रीम 11 और मैक्स लाइफ इंश्योरेंस जैसे 25 से अधिक बड़े ब्रांड्स हैं. रोहित हर ब्रांड से एंडोर्समेंट के लिए लगभग 5 करोड़ रुपए चार्ज करते हैं.
महल जैसे घर में रहते हैं रोहित शर्मा
रोहित शर्मा के घर की बात करें तो वह किसी महल से कम नहीं है. रोहित शर्मा मुंबई के पॉश इलाके वरली में स्थित आहूजा अपार्टमेंट्स के 29वें फ्लोर पर रहते हैं. रोहित शर्मा के इस घर की कीमत करीब 40 करोड़ रुपए है. रोहित का ये घर यह 6000 स्क्वायर फीट में फैला हुआ है. इसमें 13 फीट ऊंची छतें हैं और बालकनी से अरब सागर का शानदार 270-डिग्री व्यू दिखता है. घर पूरी तरह से स्मार्ट होम ऑटोमेशन तकनीक से लैस है.
रोहित शर्मा के कार के कलेक्शन
रोहित शर्मा भारत के उन क्रिकेटर्स में से एक जिन्हें लग्जरी कारों का शौक है. रोहित को खास तौर पर स्पोर्ट्स कार बहुत पसंद है. रोहित के कार कलेक्शन की बात करें तो उनके गैराज में लेम्बोर्गिनी उरुस से लेकर टेस्ला जैसी कारें हैं. रोहित की सबसे पसंदीदा कार लेम्बोर्गिनी उरुस है, जिसकी कीमत करीब 4.50 करोड़ रुपए है. इसके अलावा उन्होंने मर्सिडीज-बेंज एस-क्लास, बीएमडबल्यू एम-5, रेंज रोवर, टॉयटा फॉर्च्यूनर और टेस्ला मॉडल वाई जैसी गाड़ियां हैं.
रोहित शर्मा का करियर और रिकॉर्ड
रोहित शर्मा के क्रिकेटिंग करियर की बात करें तो वह बहुत ही शानदार रहा है. यही कारण है कि रोहित वनडे क्रिकेट के महान ओपनर बल्लेबाजों में गिने जाते हैं. रोहित शर्मा ने भारत के लिए करियर में 282 वनडे मैचों में 48.85 की औसत से 11577 रन बनाए हैं, जिसमें 33 शतक और 61 अर्धशतक शामिल हैं. वहीं टेस्ट की बात करें तो उन्होंने कुल 67 मैच खेले, जिसमें उनके नाम 4301 रन है. रोहित ने मई, 2025 में टेस्ट से संन्यास का ऐलान किया था. वहीं, टी20 इंटरनेशनल की बात करें तो रोहित ने 159 मैचों में 4231 रन बनाए और वे इस फॉर्मेट में 5 शतक लगाने वाले दुनिया के संयुक्त रूप से पहले बल्लेबाज हैं. रोहित ने साल 2024 टी20 विश्व कप के बाद इस फॉर्मेट से संन्यास ले लिया था. टीम इंडिया के अलावा रोहित ने आईपीएल में भी धूम मचाया है. रोहित ने अपनी कप्तानी में मुंबई इंडियंस को पांच बार चैंपियन बनाया है. इस इस लीग में उन्होंने 7000 से ज्यादा रन भी बनाए हैं.
रोहित शर्मा के रिकॉर्ड्स की बात करें तो उनके नाम वनडे क्रिकेट में तीन दोहरा शतक दर्ज है. रोहित के अलावा ऐसा दुनिया में और कोई नहीं कर पाया है. वनडे क्रिकेट में रोहित का सबसे बड़ा स्कोर 264 रन बनाने का है जो आज तक नहीं टूट पाया है. इसके अलावा रोहित शर्मा तीनों फॉर्मेट को मिलाकर सबसे ज्यादा छक्के लगाने का विश्व रिकॉर्ड भी बना चुके हैं. सिर्फ वनडे में रोहित शर्मा 400 छक्कों के आंकड़े के करीब पहुंच चुके हैं. इसके अलावा रोहित शर्मा वनडे विश्व कप कप में सबसे ज्यादा 7 शतक लगाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर चुके हैं. उन्होंने 2019 वनडे विश्व कप में 5 शतक लगाया था.
रोहित शर्मा की उपलब्धियां
क्रिकेट में शानदार रिकॉर्ड के साथ रोहित शर्मा ने इस खेल में कई बड़ी उपलब्धियां भी हासिल की है. रोहित ने अपने करियर में दो बार टी20 विश्व कप जीता है. पहली बार साल 2007 में वह टी20 विश्व कप विजेता टीम के सदस्य थे, जबकि दूसरी बार रोहित ने अपनी कप्तानी में 2024 में टी20 विश्व कप का खिताब उठाया. इसके अलावा रोहित दो बार 2013 और 2025 में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी जीतने का भी कारनामा कर चुके हैं. रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने 2023 और 2018 का एशिया कप भी जीता है. रोहित को साल 2020 में भारत का सर्वोच्च खेल सम्मान मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया है.
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



