Image Slider

Last Updated:

Summer Cooling Tips: भीषण गर्मी में घर की छत और दीवारें गर्म होने से पंखे और कूलर भी गर्म हवा फेंकने लगते हैं. इससे बचने के लिए कुछ आसान घरेलू उपाय बेहद कारगर हैं. आप अपनी छत पर चूने (Lime) की पुताई कर सकते हैं या ‘कूल रूफ पेंट’ का इस्तेमाल कर सकते हैं, जो सूर्य की किरणों को रिफ्लेक्ट करता है. इसके अलावा, शाम को छत पर पानी का छिड़काव, खस की टट्टियाँ लगाना और दीवारों पर गहरे रंग के बजाय हल्के रंगों का उपयोग कमरे के तापमान को 3 से 5 डिग्री तक कम कर सकता है. ये छोटे बदलाव बिना AC के भी आपके घर को सुकूनदेह बना सकते हैं.

मई-जून की तेज गर्मी में कंक्रीट और पट्टी की छतें जल्दी गर्म हो जाती हैं. इसका असर सिर्फ छत तक सीमित नहीं रहता, बल्कि दीवारें भी गर्म होकर पूरे घर का तापमान बढ़ा देती हैं. ऐसे में पंखा भी ठंडी हवा देने की बजाय गर्म हवा देने लगता है और कूलर या एसी का असर भी कम हो जाता है, लेकिन कुछ आसान और सस्ते घरेलू उपाय अपनाकर आप अपने घर को काफी हद तक ठंडा रख सकते हैं.

News18

गर्मी के मौसम में सुबह और शाम छत पर पानी का छिड़काव करना चाहिए क्योंकि छत अधिक गर्म हो जाती है, जिसके कारण कमरों में गर्मी बढ़ जाती है और पंखा भी गर्म हवा देना शुरू कर देते हैं छत पर पानी का छिड़काव करने से पंखा हल्की सी ठंडी हवा देता है, इसलिए पानी का छिड़काव करना बहुत जरूरी हो जाता है.

News18

छत को ठंडा रखने का एक किफायती और असरदार तरीका है वाइट वॉशिंग. चूने में थोड़ा फेविकोल और पानी मिलाकर छत पर दो कोट कर दें. इससे सूर्य की किरणें परावर्तित हो जाती हैं और छत का तापमान 5 से 8 डिग्री तक कम हो सकता है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

News18

अगर आपको पौधों का शौक है, तो छत पर गमले रखना आपके लिए डबल फायदा दे सकता है. पौधे और मिट्टी छत को सीधे सूरज की गर्मी से बचाते हैं. साथ ही जब आप पौधों में पानी डालते हैं, तो पानी के वाष्पीकरण से आसपास का वातावरण ठंडा हो जाता है.

News18

गर्मी से बचने के लिए समय का सही इस्तेमाल भी जरूरी है. सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक घर के दरवाजे और खिड़कियां बंद रखें, ताकि गर्म हवा अंदर न आए. वहीं शाम को जब तापमान कम हो जाए, तो खिड़कियां खोलकर ताजी हवा को अंदर आने दें.

News18

गर्मियों में पेड़ हमारे घर को ठंडा रखने में बहुत मदद करते हैं. घर के सामने पेड़ लगाने से तेज धूप सीधे दीवारों और छत पर नहीं पड़ती. पेड़ों की छांव से आसपास का तापमान कम रहता है, जिससे घर अंदर से ठंडा बना रहता है. इससे पंखे और कूलर पर भी कम निर्भरता होती है, इसलिए हर घर के सामने पेड़ लगाना जरूरी और फायदेमंद है इन आसान उपायों को अपनाकर आप बिना ज्यादा खर्च किए अपने घर को गर्मियों में ठंडा और आरामदायक बना सकते हैं.

News18

इसके अलावा मिट्टी के मटके भी घर को ठंडा रखने में मदद करते हैं. मटके का पानी तो ठंडा रहता ही है, साथ ही यह आसपास की हवा में नमी बनाए रखता है. अगर खिड़की के पास मटका रखा जाए, तो यह प्राकृतिक तरीके से कमरे का तापमान संतुलित करता है.

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||