Image Slider

Last Updated:

सिंगर ने सैंकड़ों गाने गाए हैं, दो-दो अवॉर्ड जीते हैं. वे आज की पीढ़ी के रॉकस्टार हैं. लाखों लोग उनकी आवाज पर झूमते हैं, ताल से ताल मिलाते हैं, पर जब वे अपनी जिंदगी के मुश्किल दौर में थे, तब उनके बचपन की दोस्त ही उनका सहारा थीं. उन्होंने मरहम बनकर सिंगर को तलाक के दर्द से निजात दिलाई. दोनों ने फिर शादी कर ली. अब कोयल रॉय संग अरिजीत सिंह की रोमांटिक फोटोज वायरल हो रही हैं.

नई दिल्ली: भारत के मशहूर सिंगर आज अपनी जादुई आवाज के साथ अपनी सादगी के लिए भी पसंद किए जाते हैं. इन दिनों उनकी पत्नी कोयल रॉय सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं. कोयल की कुछ तस्वीरें वायरल होने के बाद लोग उनके बारे में और जानना चाहते हैं. बहुत कम लोग जानते हैं कि अरिजीत और कोयल का रिश्ता कितना गहरा है. (फोटो साभार: AI से जेनरेटेड इमेज)

arijit Singh, arijit singh wife koyel roy, Arijit Singh wife, Koel Roy, who is arijit singh wife, arijit singh wife photo, arijit singh patni, Koel Roy Instagram, Koel Roy first husband, Koel Roy family, arijit singh children

अरिजीत की पर्सनल लाइफ किसी फिल्मी कहानी जैसी लगती है. बहुत से लोग यह नहीं जानते कि कोयल उनकी पहली नहीं बल्कि दूसरी पत्नी हैं. दोनों की लव स्टोरी बचपन की दोस्ती से शुरू हुई थी. कोयल ने अरिजीत के स्ट्रगल के दिनों में भी उनका साथ दिया था. इसी दोस्ती ने आगे चलकर एक खूबसूरत रिश्ते का रूप ले लिया. (फोटो साभार: Instagram@koel-roy)

arijit Singh, arijit singh wife koyel roy, Arijit Singh wife, Koel Roy, who is arijit singh wife, arijit singh wife photo, arijit singh patni, Koel Roy Instagram, Koel Roy first husband, Koel Roy family, arijit singh children

अरिजीत सिंह के करियर की शुरुआत ‘फेम गुरुकुल’ नाम के रियलिटी शो से हुई थी. इसी शो के दौरान उनकी मुलाकात एक कॉन्टेस्टेंट से हुई और दोनों में प्यार हो गया. इसके बाद, उन्होंने शादी कर ली और अपनी नई दुनिया बसाई. लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था और यह रिश्ता लंबे समय तक नहीं टिका. (फोटो साभार: Instagram)

Add News18 as
Preferred Source on Google

arijit Singh, arijit singh wife koyel roy, Arijit Singh wife, Koel Roy, who is arijit singh wife, arijit singh wife photo, arijit singh patni, Koel Roy Instagram, Koel Roy first husband, Koel Roy family, arijit singh children

साल 2013 में अरिजीत सिंह अपनी पहली पत्नी से कानूनी तौर पर अलग हो गए. तलाक के बाद अरिजीत काफी शांत रहने लगे थे. इसी मुश्किल वक्त में उनकी पुरानी दोस्त कोयल रॉय फिर से उनकी जिंदगी में आईं. कोयल ने उस वक्त अरिजीत को इमोशनल लेवल पर बहुत सहारा दिया. दोनों ने एक-दूसरे को समझने के बाद साथ रहने का फैसला किया. (फोटो साभार: Instagram)

arijit Singh, arijit singh wife koyel roy, Arijit Singh wife, Koel Roy, who is arijit singh wife, arijit singh wife photo, arijit singh patni, Koel Roy Instagram, Koel Roy first husband, Koel Roy family, arijit singh children

साल 2014 में अरिजीत ने कोयल रॉय के साथ फिर से घर बसाने का मन बनाया. उन्होंने पश्चिम बंगाल के एक छोटे से मंदिर में बहुत सादगी से शादी की. इस शादी में कोई तामझाम या मीडिया का शोर नहीं था. सिर्फ घर के बड़े-बुजुर्ग और कुछ खास दोस्त ही इस खास पल का हिस्सा बने. (फोटो साभार: Instagram@koel-roy)

arijit Singh, arijit singh wife koyel roy, Arijit Singh wife, Koel Roy, who is arijit singh wife, arijit singh wife photo, arijit singh patni, Koel Roy Instagram, Koel Roy first husband, Koel Roy family, arijit singh children

कोयल रॉय की कहानी भी काफी स्ट्रगल भरी रही है. अरिजीत से शादी करने से पहले कोयल का भी तलाक हो चुका था. वह एक प्यारी सी बेटी की मां भी थीं. लेकिन अरिजीत के मन में कोयल के अतीत के चलते कोई झिझक नहीं थी. उन्होंने कोयल और उनकी बेटी दोनों को पूरे दिल से अपना लिया. (फोटो साभार: Instagram@koel-roy)

arijit Singh, arijit singh wife koyel roy, Arijit Singh wife, Koel Roy, who is arijit singh wife, arijit singh wife photo, arijit singh patni, Koel Roy Instagram, Koel Roy first husband, Koel Roy family, arijit singh children

अरिजीत और कोयल आज एक खुशहाल जिंदगी गुजार रहे हैं. उनके दो बेटे हैं और कोयल की पहली बेटी भी उन्हीं के साथ रहती हैं. अरिजीत अपनी बेटी को भी उतना ही प्यार देते हैं, जितना अपने बेटों को. यह पूरा परिवार एक-साथ बहुत खुश नजर आता है. (फोटो साभार: Instagram@koel-roy)

arijit Singh, arijit singh wife koyel roy, Arijit Singh wife, Koel Roy, who is arijit singh wife, arijit singh wife photo, arijit singh patni, Koel Roy Instagram, Koel Roy first husband, Koel Roy family, arijit singh children

स्टार कपल इतनी शोहरत मिलने के बाद भी लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करता है. अरिजीत आज भी अपने गांव और मिट्टी से जुड़े हुए इंसान हैं. वे अक्सर अपनी पत्नी के साथ साधारण तरीके से घूमते हुए नजर आते हैं. उनकी यही सादगी फैंस का दिल जीत लेती है.(फोटो साभार: Instagram)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||