Image Slider

Last Updated:

केजरीवाल ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में ममता बनर्जी के समर्थन में एक रैली की और जनता से तृणमूल कांग्रेस के लिए वोट करने की अपील की.

ख़बरें फटाफट

27 लाख लोग कसम खाकर जाओ... ममता के समर्थन में केजरीवाल की बैटिंगZoom

केजरीवाल ने ममता बनर्जी के लिए जनता से वोट देने की अपील की.

कोलकाता. दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने रविवार को पश्चिम बंगाल में एसआईआर को बीजेपी और केंद्र सरकार पर हमला बोला. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के समर्थन में बेलेघाटा एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करते हुए उन्होने कहा, “वोटर लिस्ट बदलने के लिए षडयंत्र किया गया. 27 लाख नाम वोटर लिस्ट से काट दिए. कई देशों की जनसंख्या इतनी नहीं होती. आपका वोट नहीं, तो देश के नागरिक नहीं. कल पता नहीं क्या करेंगे आपके साथ.”

केजरीवाल ने आगे कहा, “मां-बाप का वोट है, लेकिन बेटा का वोट काट दिया. चुनाव के बाद इन लोगों का क्या करेंगे. आपके साथ सारे अधिकार छीन लिए. आज कसम खाकर जाओ, जिन 27 लाख लोगों के वोट कटे हैं. वो घर-घर जाकर दीदी के लिए वोट मांगेंगे.” केजरीवाल ने बंगाल चुनाव को देश और लोकतंत्र को बचाने का चुनाव करार दिया.

उन्होंने कहा, “पूरा देश की आपकी लड़ाई देख रहा है. बीजेपी ने पूरी आर्मी और केंद्रीय बल भेज दिए. बंगाल में आतंकवादी रहते हैं क्या? आप लोग भी भारतीय हैं. ये बंगाल और बंगाली संस्कृति और अस्मिता के ऊपर हमला है. आप लोगों को जमकर जवाब देना पड़ेगा. आजादी की लड़ाई में सबसे ज्यादा कुर्बानी आपके दादा परदादा ने दी. आप लोग इस आजादी को बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं.”

About the Author

authorimg

Rakesh Ranjan Kumarराकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h…और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||