Image Slider

Teen missing for release from home



साहिबाबाद। टीलामोड़ थानाक्षेत्र निवासी 14 वर्षीय किशोरी घर से ट्यूशन के लिए गई और वापस नहीं आईं। मामला 18 अप्रैल का है और 19 को किशोरी की बुआ ने शिकायत दी।पुलिस ने 22 अप्रैल की रात प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है। पीड़ित महिला ने बताया उनकी भतीजी दो वर्ष से उनके साथ रहकर पढ़ाई कर रही है। 18 अप्रैल की सुबह 10:30 बजे घर से ट्यूशन जाने के लिए निकली थी और वहां भी नहीं पहुंची। उन्होंने किशोरी की रिश्तेदारी व परिचितों के घर भी की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच के निर्देश दिए गए हैं और टीम तलाश रही है। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।


———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||