Image Slider

एएनआई, नई दिल्ली
Published by: Vijay Singh Pundir

Updated Wed, 22 Apr 2026 11:06 AM IST

जूता बनाने वाली फैक्टरी में लगी आग
– फोटो : ani



राजधानी दिल्ली के नरेला में स्थित एक जूता बनाने वाली फैक्टरी में भीषण आग लगने की घटना सामने आई है। आग इतनी भयावह थी कि देखते ही देखते इसने पूरी फैक्टरी को अपनी चपेट में ले लिया और आसमान में काले धुएं का गुबार छा गया। इस घटना ने स्थानीय लोगों में हड़कंप मचा दिया।


आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग को तुरंत सूचित किया गया। सूचना के तुरंत बाद दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने के कार्य में जुट गईं। कड़ी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाने का काम शुरू किया। आग किस वजह से लगी है अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है।

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||